पटना : बिहार में औद्योगिक विकास को नई गति देते हुए राज्य सरकार ने 19 नई फैक्ट्रियों को मंजूरी दे दी है। इन परियोजनाओं पर कुल 928 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा, जिससे करीब 2200 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। इस सूची में UltraTech Cement सहित कई बड़ी कंपनियों की इकाइयां शामिल हैं।


यह मंजूरी राज्य निवेश प्रोत्साहन बोर्ड (SIPB) की बैठक में दी गई, जहां 17 औद्योगिक परियोजनाओं को स्टेज-1 और स्टेज-2 की स्वीकृति प्रदान की गई। उद्योग विभाग के अनुसार, इन नई इकाइयों से राज्य में निवेश का माहौल मजबूत होगा और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
इसके अलावा Darbhanga में मखाना प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित की जाएगी, जिससे स्थानीय किसानों को लाभ मिलेगा और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। सरकार का मानना है कि इस तरह की परियोजनाएं राज्य में औद्योगिक विस्तार को तेज करेंगी और युवाओं के लिए बेहतर भविष्य का मार्ग खोलेंगी।

