महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के मुख्यमंत्री एवं देवेंद्र फडणवीस के उपमुख्यमंत्री बनने पर भाजपा जमशेदपुर महानगर ने दी बधाई, जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि फैसले ने साबित किया कि हमारे लिए सत्ता से अधिक विचारधारा और सिद्धांत महत्वपूर्ण

Spread the love

जमशेदपुर (संवाददाता ):– शिवसेना के एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री और देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उन्हें राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। भाजपा जमशेदपुर महानगर ने महाराष्ट्र में नए सरकार गठन पर हर्ष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बधाई दी है। भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि महाराष्ट्र में सत्ता की लालसा ना रखकर विचारधारा और नीति, सिद्धांत को प्राथमिकता देना भाजपा एवं कार्यकर्ताओं के चरित्र को दर्शाता है और यह बताता है कि हमारी राजनीति किसी पद की लालसा और पद के लिए नहीं हैं। कहा कि भाजपा राजनीति में एक विचार के लिए हैं और विचार को आगे रखने के साथ जनता के सर्वांगीण विकास और जन-जन की आकांक्षाएं पूरी करने के लिए संकल्पबद्ध हैं। एकनाथ शिंदे जी को महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बना कर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने साबित किया कि भाजपा सत्ता की भूखी नहीं है और अपने नीति, सिद्धांत और विचारधारा के मूल आदर्श को कभी नहीं भूल सकती, इस सरकार गठन का श्रेय पूर्ण रूप से देवेंद्र फडणवीस जी को जाता हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि महाराष्ट्र में नई सरकार जनता की आकांक्षाओं और उम्मीदों को पूर्ण करने में पूरी तरह से सफल होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *