हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा RIT मंडल की कार्यशाला संपन्न

Spread the love

आदित्यपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में चलाए जा रहे जनअभियान “हर घर तिरंगा” के तहत आज भाजपा RIT मंडल की ओर से मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आदित्यपुर नगर निगम के पूर्व महापौर बिनोद श्रीवास्तव के आवासीय कार्यालय में संपन्न हुआ, जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष पंकज सिंह ने की।

कार्यशाला में विशेष रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शैलेन्द्र सिंह एवं सुनिल श्रीवास्तव, जिला महामंत्री सह मंडल प्रभारी राकेश सिंह, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनय कृष्ण राजु सिंह, जिला सोशल मीडिया प्रभारी निरंजन मिश्रा, वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश मंडल, डीएन शर्मा, लक्ष्मण राय, भूषण सिंह, अजय सिंह, ब्रह्मानंद झा, भोगेंद्र नाथ झा, प्रेम कुमार, प्रभुनाथ प्रसाद, मधुकर कुमार, मंडल उपाध्यक्ष अभिषेक विशाल, जिला युवा मोर्चा मंत्री दीपक सिंह, एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्याम बाबू दास, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनिता श्रीवास्तव, युवा मोर्चा अध्यक्ष रितेश सिंह, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष दीनेश शाह, युवा मोर्चा महामंत्री राकेश कुमार, प्रकाश रंजन, सोशल मीडिया प्रभारी सुशील कुमार, सत्यजीत साहू, रंजन प्रजापति समेत अनेक कार्यकर्ता और गणमान्य उपस्थित रहे।

कार्यशाला में “हर घर तिरंगा” अभियान को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई और सभी कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर तिरंगा फहराने के लिए लोगों को प्रेरित करने का आह्वान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *