21 दिसंबर को जेएमटी के पास मिले महिला के शव मामले का खुलासा, पति ने की थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

 

Saraikela : 21 दिसंबर को आदित्यपुर पुलिस ने औद्योगिक क्षेत्र के जेएमटी कंपनी के पास जंगल से एक महिला का शव बरामद की थी. आज उसकी पहचान के साथ ही हत्या का भी खुलासा पुलिस ने कर दी है. उक्त महिला का पति ने ही हत्या कर शव को यहां फेंक दिया था, जिसे आज गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस  मामले में आदित्यपुर थाना में कांड संख्या 391/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया था कि महिला की मौत सामान्य नहीं है, बल्कि उसके साथ मारपीट और प्रताड़ना की गई थी. जिसके कारण उसकी मौत हुई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया. तकनीकी साक्ष्य और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी राजा पाल को गिरफ्तार किया और पूछताछ शुरू की जिसमें वह टूट गया और हत्या की बात कबूल कर ली. आरोपी राजा पाल, उम्र लगभग 33 वर्ष, आदित्यपुर थाना क्षेत्र का ही निवासी है. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक सीएनजी ऑटो रिक्शा और मृतका का मोबाइल फोन भी जब्त किया है. पुलिस का कहना है कि जब्त सामानों की फॉरेंसिक जांच और तकनीकी जांच कराई जा रही है, ताकि मामले की हर कड़ी को जोड़ा जा सके. पूरे मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए आगे की जांच जारी रखी है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद जल्द ही आरोप पत्र न्यायालय में समर्पित किया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *