चंचल भाटिया बने प्रदेश उपाध्यक्ष – अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल

Spread the love

न्यूजभारत20 डेस्क/जमशेदपुर:- राष्ट्रीय स्तर की संस्था अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल के रास्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजीव जयसवाल के निर्देश में पवन साव को प्रदेश अध्यक्ष एवम् लौहनगरी के युवा सिख नेता सरदार चंचल सिंह भाटिया प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर राष्ट्रीय सचिव राजकुमार जयसवाल ने इस आशय का नियुक्ति पत्र दिया है।

इस पत्र में उल्लेखित है कि झारखंड राज्य में सामाजिक हित में उठाए गए कदम एवं व्यापार से जुड़े बिंदुओं पर कार्य करने के कारण उन्हें इस पद से नवाजा गया है। सरदार चंचल सिंह भाटिया भारतीय जनता पार्टी के साथ ही विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं व्यवसायिक समूह के साथ जुड़े हुए हैं। रचनात्मक तथा सामाजिक कार्य के क्षेत्र में उनकी एक विशिष्ट पहचान है।
गुरु गोविंद सिंह जी की जन्मस्थली तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब प्रबंधन कमेटी के महासचिव इंद्रजीत सिंह, झारखंड सिख विकास मंच के गुरदीप सिंह पप्पू, सेंट्रल सिख नौजवान सभा के पूर्व प्रधान सरदार सतबीर सिंह सोमू, अधिवक्ता कुलविंदर सिंह व अन्य कई लोगों ने उन्हें बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *