अबाकुस और मेंटल मैथ्स में बच्चों ने दिखाया कमाल, जमशेदपुर के सुयश श्रीवास्तव बने एसआईपी प्रॉडिजी-2026 के टॉपर

Spread the love

 

पांच बार लिम्का बुक ऑफ  रिकॉर्ड में दर्ज करा चुकी ‘एसआईपी प्रॉडिजीं 2026 प्रतियोगिता में राज्यभर के बच्चों ने प्रतिभा का जलवा बिखेरा है. अब तक पांच बार लिम्का बुक ऑफ नेशनल रिकॉडर्स में यह प्रतियोगिता अपना स्थान बना चुकी है. जो इसकी गुणवत्ता और विश्वसनीयता को दर्शाता है. अयोजकों के अनुसार यह प्रतियागिता न केवल प्रतिस्पर्धां का मंच है बल्कि बच्चों के आत्मविश्वास, एकाग्रता और बौद्धिक विकास का मजबूत आधार भी है. एसआईपी प्रॉडिजी-2026 ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि झरखंड के बच्चे प्रतिभा में किसी से कम नहीं हैं. खेलगाँव रांची में आयोजित इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जमशेदपुर मोतीलाल नेहरू स्कूल के क्लास 3 स्टैंडर्ड के छात्र सुयश श्रीवास्तव ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया है. सुयश के साथ राज्यभर के सबसे उम्दा प्रदर्शन करने वाले वैसे 17 बच्चों को पूरे प्रतियोगिता के लिए चैंपियन के रूप में चुना गया है. प्रथम उपविजेता के रूप में 129 बच्चे, द्वितीय उपविजिता 186 बच्चे और तृतीय उपविजेता 347 बच्चे चुने गए हैं. इतना ही नहीं, इनके अलावा 61 बच्चों को सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किया गया है. इस तरह कुल 1593 बच्चों को मंच पर सम्मानित किया गया. इस

प्रतियोगिता में बच्चों की बौद्धिक क्षमता का अद्भत प्रदर्शन देखने को मिला. एसआईपी एकेडमी इंडिया

द्वारा आयोजित हस प्रतियोगिता में राज्यभर से आए 2200 बच्चों ने

हिस्सा लिया था. बच्चों ने अबाकुस और मानसिक अंकगणित  मेंटल मैथ्स) में अपनी प्रतिभा से सभी

को चौंका दिया. प्रतियोगिता की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि बच्चों ने 300 प्रश्नों के जवाब 11 मिनट से भी कम समव में बिना कैलकुलेटर के हल कर दिए. जिसे देखकर अभिभावक और शिक्षक भी दंग रह गए. इस प्रतियोगिता में रांची, जमशदपुर, रामगढ़, हजाराबाग, बोकारो, धनबाद, डाल्टनगज, खूंटी, देवघर, दुमका, लोहरदगा, गोड्डा,

गिरीडीह और गुमला बच्चे शामिल हुए थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *