सीएम हेमंत सोरेन ने पैतृक गांव नेमरा में फहराया तिरंगा, झारखंडवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

Spread the love

रामगढ़। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पैतृक गांव नेमरा, रामगढ़ में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और उसे सलामी दी। इस मौके पर गांववासियों और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों ने भी समारोह में भाग लिया।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता संग्राम में बलिदान देने वाले अमर शहीदों को नमन किया। उन्होंने राज्यवासियों से एकजुट होकर झारखंड के विकास में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं है, बल्कि यह हमें अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का स्मरण कराता है। कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने सभी झारखंडवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *