जमशेदपुर:- जमशेदपुर स्थित SBI XLRI शाखा में सावन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य शाखा प्रबंधक सौरव चक्रवर्ती समेत शाखा के सभी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पारंपरिक सजावट और सावन से जुड़ी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को रंगारंग बना दिया। कर्मचारियों ने एक-दूसरे को सावन की शुभकामनाएं दीं।




