पाँचवाॅ दिन पदयात्रा में शामिल होने हेतु सात स्थानों से जमकर निकले कांग्रेसजन”

Spread the love

जमशेदपुर : अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस नेता  राहुल गांधी, महामंत्री  केसी वेणुगोपाल, प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेश अध्यक्ष  राजेश ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष  गीता कोड़ा सांसद, स्वास्थ्य मंत्री  बन्ना गुप्ता, जिला संयोजक रमा खलखो, जिला कोऑर्डिनेटर ज्योति सिंह माथारू, सह कोऑर्डिनेटर पुनीत शर्मा के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी गौरव यात्रा के तहत 75 किलोमीटर पदयात्रा कार्यक्रम के आयोजन के क्रम में शनिवार को 47-जुगसलाई विधान सभा क्षेत्र एवं पोटका वि स (अंश) क्षेत्र में 13 अगस्त को सुबह 9 बजे से सात स्थानों से कांग्रेस नेताओं के अगुवाई में पदयात्रा शुभारंभ हुआ।

i) जुगसलाई फाटक चौक से बाटा चौक- गुरुद्वारा- कुवँर सिंह चौक होते हुए टाटानगर स्टेशन चौक तक मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष बिजय खाॅ ने उपस्थित हो कर पदयात्रा को शुभारंभ कराया। पदयात्रा का नेतृत्व प्रखण्ड अध्यक्ष अभिजीत सिंह ने किया। कार्यक्रम में संजय यादव, ज्योतिष यादव, मौलाना अंसार खान, चरणपाल सिंह, अखिलेश मिश्रा, संदीप सिंह, राजकिशोर प्रसाद, उपेन्द्र तिवारी, दुर्गा प्रसाद, रंजीत सिंह, विनोद रजक प्रखण्ड अध्यक्ष टेल्को, राहुल गोस्वामी, शमीम गद्दी, आमिर गद्दी, रवि राय, बिंतेश सिंह, सन्नी कुमार, अंकित सिंह, सन्नी ठाकुर, अभिषेक सिंह, कृष्णा, अर्जुन सिंह एनएसयूआई सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

ii) कालीमंदिर हरहगुट्टू से बागबेडा काॅलोनी, डी बी चौक, गांधीनगर, रेलवे काॅलोनी, लालबिल्डिंग, ट्राफिक काॅलोनी से टाटानगर स्टेशन चौक तक पदयात्रा कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाध्यक्ष बिजय खाॅ ने शुभारंभ कराया, जिसमें संयोजक संजय झा संत, आयोजक विपिन ठाकुर अध्यक्ष बागबेड़ा क्षेत्रीय कांग्रेस कमिटी के नेतृत्व में विशिष्ट अतिथि अशोक चौधरी जोनल कोऑडिनेटर, आनन्द बिहारी दुबे, अखिलेश सिंह यादव, ऊषा सिंह, कमलेश कुमार पाण्डेय, जितेन्द्र सिंह, वरिष्ठ नेता में पी एन पाण्डेय, नागेंद्र सिंह, हरिमोहन झा, केदार ठाकुर, उदय नारायण मिश्रा, संजय झा, नारद दुबे, अमरजीत नाथ मिश्रा, अमर कुमार मिश्र, हंशपाल सिंह विक्की, प्रमोद मिश्रा तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में राजनारायण यादव उपाध्यक्ष, सविता राय, अनिल सिंह, ओमजी, ब्रजेश, सुमित्रा पाण्डा, सीमा महंती, चंदन सिंह, अजय दुबे, सोनु सिंह, संजय कुमार अधिवक्ता, अभिषेक झा, अभिषेक शुक्ला, शुभम झा, भवनाथ सिंह, विनय अधिकारी सहित कांग्रेसजन शामिल हुए।

iii) सुन्दरनगर अम्बेडकर चौक से हलुदबनी, परसुडीह, टाटानगर स्टेशन चौक तक संयोजक टिक्की मुखी, आयोजक आशीष ठाकुर प्रखण्ड अध्यक्ष जमशेदपुर ग्रामीण, राजा कालिंदी अध्यक्ष सुन्दरनगर थाना क्षेत्रीय कांग्रेस कमिटी, भरत सिंह, सुभद्रा कर्मकार, संयोजक सुल्तान अहमद, चंदन यादव, रंजीत झा सहित कांग्रेसजन का हौसला जिलाध्यक्ष बिजय खाँ ने खासमहल चौक पहुंचकर बढ़ाया।

iv) गोविन्दपुर हाट बाजार से प्रारंभ होकर विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए चांदनी चौक पर सभा हुआ। संयोजक डाॅ परितोष सिंह, आयोजक नरेश गौरा अध्यक्ष गोविन्दपुर थाना क्षेत्रीय कांग्रेस कमिटी एवं वरीय नेता प्रदेश प्रतिनिधि सुभाष उपाध्याय, टिमकेन यूनियन के महासचिव विजय यादव, वरिष्ठ नेता राज किशोर यादव, देवशरण सिंह, चंदन पांडेय, हरेंद्र मिश्रा, बीडी राय, अरविंद साहु, जितेंद्र सिंह, संदीप झा, लल्लन यादव, राजू कुमार, अविनाश सिंह, अजय राय, राहुल सिंह, रोशन सिंह बिट्टू, संजय घोष, दिनेश सिंह आदि शामिल हुए।
vi) पटमदा प्रखण्ड में संयोजक रूहुल जमील अहमद कांग्रेस नेता एवं रंजीत राम प्रदेश संयोजक एस सी विभाग, आयोजक फुलचाॅद महतो प्रखण्ड अध्यक्ष, मृत्युंजय महतो, श्री देबुलाल सहिस कांग्रेस नेता, छुटूलाल महतो, शिशुलाल महतो सहित कांग्रेसजन शामिल हुए।

vii) बोडाम संयोजक इंतिखाब वास्ती कांग्रेस नेता, आयोजक बलराम महतो प्रखण्ड अध्यक्ष, किशन लाल महतो महामंत्री सहित कांग्रेसजन शामिल हुए।
गौरव यात्रा के तहत पदयात्रा कार्यक्रम का प्रबंधन कार्य एवं संचालन संजय सिंह आजाद वरीय उपाध्यक्ष ब्रजेन्द्र तिवारी ने सम्पादित किया।
पदयात्रा कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आजादी के 75 वर्ष के अवसर पर गौरव यात्रा में जमकर स्वतंत्रता सेनानी महात्मा गांधी नेताजी सुभाष चंद्र बोस बाल गंगाधर तिलक शहीदे आजम भगत सिंह राजगुरु सहदेव मौलाना अबुल कलाम भगवान बिरसा मुंडा बाबा तिलका मांझी सिद्धू कानू चांद भैरव पंडित जवाहरलाल नेहरू लाल बहादुर शास्त्री सरदार बल्लभ भाई पटेल का नारा गरिमा पूर्ण तरीके से लगाया जगह जगह पदयात्रा कार्यक्रम में रुक कर चौक चौराहों पर कांग्रेसी नेताओं ने छोटे छोटे रूप में नुक्कड़ सभा भी आयोजित किया इस क्रम में आजादी से लेकर 2014 तक के भारत के गरिमा पूर्ण इतिहास का वर्णन किया लेकिन 2014 से भारत देश में अव्यवस्था का माहौल कायम हुआ इस विषय को लेकर बढ़ती महंगाई के खिलाफ पेट्रोल-डीजल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ बेरोजगारी के खिलाफ खाद पदार्थों में जीएसटी के खिलाफ जमकर मोदी सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए काफिला आगे बढ़ते रहो टाटा नगर स्टेशन स्थित चौक पर सभी पदयात्रा पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया।

जिसमें जिला अध्यक्ष विजय खाॅ ने संबोधित करते हुए कहा कि संपूर्ण भारत में राष्ट्रव्यापी स्तर पर गौरव यात्रा के तहत पदयात्रा कार्यक्रम कांग्रेस पार्टी के द्वारा विगत 9 अगस्त से लेकर 14 अगस्त तक चला रही है। जिसमें देशभर के सभी कांग्रेसजन शामिल होकर सड़कों पर निकले हैं, देश के गरिमा को बचाने, स्वतंत्रता आंदोलन के सेनानियों के मान सम्मान को बढ़ाने एवं देश के विकट परिस्थिति को जबरन भाजपा सरकार के द्वारा लाए जाने पर विरोध स्वरूप पदयात्रा कार्यक्रम आयोजित हो रहा है, आगे कहा कि भारत का हर व्यक्ति को परेशान करने का कार्य मोदीजी ने किया है। यह कतई भारत की जनता माफ नहीं करेगी। कार्यक्रम के दौरान सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अशोक चौधरी जोनल कोऑडिनेटर ने कहा कि गैस सिलेंडर का कीमत ₹410 से बढ़ाकर ₹1053 करने का श्रेय मोदीजी को जाता है, हर घर की महिलाएं अपने परिवार को चलाने में असमर्थ हो रही है। यह विकट परिस्थिति सिर्फ मोदीजी के हठ धर्मिता के कारण हो गई है।

सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि आज देश का नौजवान दर-दर भटक रहा है, नौकरी उनसे छीन ली गई है, अग्नीपथ योजना के तहत सेना को बदनाम करने का कार्य मोदीजी ने किया है, ऐसा कभी किसी ने नहीं सुना कि सेना में 4 साल का ठेका प्रथा प्रारंभ होगा। अब यह विडंबना ही है कि लोग सेना में असंगठित मजदूर की तरह ठेका श्रमिक के रूप में जाने जाएंगे। यह घोर अपमान का कार्य मोदीजी ने किया है। इसका खामियाजाना मोदीजी को भारत के लोग सिखाएंगे। सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता अखिलेश सिंह यादव, कमलेश कुमार पांडे, प्रिंस सिंह, धर्मेंद्र सोनकर, जितेंद्र सिंह, ऊषा यादव अध्यक्ष, अमरजीत नाथ मिश्रा, अमर कुमार मिश्रा ने भी संबोधित करते हुए कहा कि डीजल पेट्रोल के साथ-साथ सरसों का तेल, रिफाइन तेल सहित सभी प्रकारों के वस्तुओं पर बेतहाशा वृद्धि 2014 से लेकर 2022 के बीच में मोदीजी ने कर दिया है, हर घर तबाह हो गया है। युवा बर्बाद हो रहे हैं, बुजुर्गों को घर में ही सम्मान नहीं मिल रहा है, महिलाएं घर चलाने में त्रस्त हो गई है, बच्चों का पढ़ाई लिखाई काफी महंगा हो गया है, लोग दर-दर की ठोकरे खाने पर आतुर है, संपूर्ण भारत में विषम परिस्थिति पैदा हो गया है, लोग एक दूसरे समाज पर हमलावर हो गए हैं, यह कार्य मोदीजी के शासनकाल में लगातार देखने को मिल रहा है। यह विडंबना ही है कि भारत के लोग के लिए बहुत ही सोचनीय विषय हो गया है। कार्यक्रम में ब्रजेन्द्र तिवारी, संजय सिंह आजाद, ज्योति मिश्रा, पुनीता चौधरी, सीताराम चौधरी, सैलेन्द्र सिंह, राजकिशोर प्रसाद, उपेन्द्र तिवारी, दुर्गा प्रसाद, सहित सैकड़ो कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

जिला वरीय उपाध्यक्ष संजय सिंह आजाद ने बताया कि छठा दिन का पदयात्रा कार्यक्रम सह समापन समारोह का आयोजन 14 अगस्त को जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के अंतर्गत सात स्थानों से पदयात्रा कार्यक्रम अपराहन 3:00 बजे से प्रारंभ होगा । जो मानगो के गांधी मैदान में संध्या 5:00 बजे पहुंचेगी और वहां विशाल सभा का आयोजन होगा। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता सभा को संबोधित करेंगे और जिला अध्यक्ष विजय खाॅ गौरव यात्रा कार्यक्रम का समापन की घोषणा करेंगे। जिसमें सभी कांग्रेसजनों को अनिवार्य रूप से शामिल होने हेतु आग्रह किहै।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *