जमशेदपुर : राष्ट्रीय संविधान दिवस के अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत पटमदा क्षेत्र के पटमदा इंटर कॉलेज में गैर सरकारी संस्था श्रुति के तत्वावधान में एक विशेष कार्यक्रम किया गया, जिसमें संविधान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित वक्ताओं ने इसके बारे में जागरूकता फैलाने पर बल दिया और कॉलेज के विद्यार्थियों को संविधान के अध्ययन मनन की सलाह दी. कॉलेज के प्राचार्य डॉ. तरुण कुमार महतो ने संविधान की रचना के बारे में विस्तार से छात्र-छात्राओं को बताया. उन्होंने कहा कि संविधान की रचना में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का क्या योगदान रहा था. उन्होंने बताया की भारतीय संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है, जिसमें नागरिकों को तमाम अधिकार प्रदान किए गए हैं. युवाओं को इसकी जानकारी रखनी चाहिए कि संविधान हमारी रक्षा किस तरीके से करता है ?

इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र के अंकुर सारस्वत ने विद्यार्थियों को एक डिजिटल प्रश्नावली दी, जिसमें 10 सवाल संविधान को लेकर किए गए हैं. उन्होंने इसके बारे में कहा कि इससे पता चलेगा कि छात्र-छात्राएं संविधान के बारे में कितनी जानकारी रखते हैं. इसके बारे में उनकी क्या अभिरुचि है. उन्होंने यह बताया कि लोकतंत्र में संविधान सर्वोच्च है, अतः इसके बारे में विस्तार से जानना समाज और देश के कल्याण के लिए जरूरी है. कुमार दिलीप ने संविधान की प्रस्तावना की विस्तार से व्याख्या की और कहा यह संविधान की आत्मा है. इस कार्यक्रम में पटमदा डिग्री कॉलेज के कुड़माली विभाग के प्राध्यापक भुवनेश्वर कुमार ने भारत के संविधान की शान में एक कुरमाली रचना प्रस्तुत की.
इस विशेष कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य समेत गुरुपद महतो प्रो. प्रकाश चंद्र महतो प्रो. अमित कुमार महतो बिरंचि महतो, महादेव महतो, वीरेंद्र नाथ महतो, विश्वनाथ महतो, सुभाष चंद्र महतो और संस्था की ओर से कुमार दिलीप, शशांक शेखर, एसबी रमण और काफी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे

Slot Depo 10K
Slot ovo
bimabet/a>
Slot Depo 10K
Slot ovo
bimabet/a>
colombia88 |
colombia88 |
colombia88 |
colombia88 |
colombia88 |
colombia88 |