भोपाल में गणेश पर्व पर पोस्टर विवाद, ईदगाह का नाम बदलने की उठी मांग

Spread the love

भोपाल :- राजधानी भोपाल में गणेश उत्सव के दौरान एक पोस्टर को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। शहर के भोपाल गेट स्थित स्टेट बैंक चौराहे पर बुधवार को एक पोस्टर लगाया गया, जिसमें गणपति को “ईदगाह का राजा” बताया गया। इस पोस्टर को देखते ही मुस्लिम समुदाय ने तत्काल आपत्ति जताई और इसे समुदाय की भावनाओं को आहत करने वाला बताया।

यह पोस्टर समस्त सिंधु मित्र मंडल की ओर से लगाया गया था, जिसमें भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश कुकरेजा का नाम भी लिखा था। हालांकि कुकरेजा ने इस पर सफाई देते हुए कहा कि उन्हें पोस्टर पर अपने नाम के उपयोग की जानकारी नहीं थी। इस पोस्टर की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई। अनवर पठान नामक एक व्यक्ति ने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि “ईदगाह हिल्स का कोई राजा नहीं हो सकता। यह इलाका सभी का है। ऐसे शब्द समाज में आक्रोश फैला सकते हैं और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं।” वहीं, भाजपा नेता राकेश कुकरेजा ने कहा कि “गणेश जी हिंदू धर्म के राजा हैं। अगर बच्चों ने ईदगाह हिल्स का राजा लिख दिया है तो इसमें किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। अगर किसी को ईदगाह हिल्स नाम से समस्या है तो प्रशासन को ईदगाह का नाम बदल देने पर विचार करना चाहिए।” मामले के तूल पकड़ने के बाद प्रशासन ने विवादित पोस्टर को हटवा दिया है। अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। वहीं, घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में माहौल संवेदनशील बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *