दावथ प्रखंड की शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई मतगणना।आरओ ने दिया प्रमाण पत्र।। नौ पंचायतों के मुखिया हारे। विकास के नाम पर लोगों ने दिया वोट। जिला परिषद से रिंकी देवी ने दोबारा जीत हासिल की

Spread the love

दावथ /रोहतास (संवाददाता ):- दावथ प्रखंड क्षेत्र में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना रविवार की देर रात सासाराम सम्पन्न हो गया। जिसमें अधिकांश जनप्रतिनिधियों की हार का सामना करना पड़ा। मुखिया पद की बात करें तो प्रखंड क्षेत्र के सभी नौ पंचायत मुखिया पद के पुराने उम्मीदवार को हार का मुंह देखना पड़ा। वहीं बीडीसी पद पर दो लोगों की पुनः वापसी हुई है। बाकी दस सदस्य के नए चेहरे जीत हासिल किया। जबकि जिला पार्षद रिंकी देवी ने दुसरी बार शानदार जीत हासिल कर कृतिमान स्थापित किया है। मुखिया पद से जमसोना पंचायत से विजयी प्रियंका कुमारी 1431मत, प्राप्त कर जीती।पराजित मालती देवी 923, मत मिला। बीडीसी जीते विवेक पासवान मत 1282, पाकर जीते।सहिनांव पंचायत से सबसे अधिक मतों से जीती मुखिया चांदनी कुमारी 2043 पराजित फुलवंती देवी 814, मत मिला।।बीडीसी से अनीता देवी जीती।, सेमरी पंचायत से मुखिया अमृता कुमारी 1717 वोट प्राप्त कर जीती। पराजित गीता देवी 1114 मत, मिला। बीडीसी भाग एक से अनीता सिंह 966 मत, व भाग दो से काजल कुमारी 1487 मत कर विजयी हुई। बभनौल पंचायत से मुखिया पद के राधामोहन सिंह विजयी को 1224 मत, प्राप्त हुआ।पराजित रोकशाना खातून 1140मत मिला।बीडीसी बभनौल से सलमा खातून, विजयी हुई।उसरी पंचायत से मुखिया संजय कुमार सिंह 1633, मत पाकर विजयी हुए, पराजित उमेश प्रसाद सिंह उर्फ रामाशंकर सिंह 1056, मत प्राप्त हुआ।उसरी बीडीसी कलेंडर सिंह 729 मत पाकर जीत हासिल की।दावथ पंचायत से मुखिया चंदन कुमार यादव 2453 मत प्राप्त कर जीते,पराजित चंद्रमा सिंह 1260 मत मिला।, बीडीसी भाग एक अर्चना कुमारी 759 पाकर कर जीती।जब भाग दो से शेख साजिद 1444 प्राप्त कर विजयी हुए।, इटवां पंचायत से मुखिया पद के धन्नजी कुमार उर्फ नकू 2075, मत प्राप्त कर जीते।पराजित सतेन्द्र शर्मा 1625 मत मिला। गीधा बीडीसी भाग एक राजेश कुमार सिंह , भाग दो से सबीता देवी ने जीत हासिल की।गीधा पंचायत से मुखिया ललिता कुमारी 900 मत पाकर कर जीती,पराजित अंगद पासवान 596, मत मिला।गीधा पंचायत से बीडीसी सरस्वती देवी 1418, मत प्राप्त कर जीती। डेढ़गांव पंचायत से मुखिया रंजना कुमारी 1230 मत प्राप्त कर जीती।पराजित रीता देवी 1039 मत मिला। बीडीसी में अकबर अंसारी ने जीत हासिल किया है। आरओ शिवेश कुमार सिंह द्वारा जीते हुए प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र दिया गया। नौ मुखिया व दस बीडीसी प्रत्याशी की हार से तय हो गया कि लोगों द्वारा बदलाव व विकास को मुद्दा बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *