सीआरपीएफ ने सुंदरनगर में मनाया 86वां स्थापना दिवस

Spread the love

न्यूजभारत20 डेस्क/जमशेदपुर:- सुन्दरनगर के 106 बटालियन आरएएफ परिसर में आज केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) का 86वां स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। 27 जुलाई 1939 को के०रि०पु०बल की स्थापना की गयी थी। पहले इसका नाम Crown Representative Police था जिसे आजादी के बाद बदल कर केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (Central Reserve Police Force) कर दिया गया। इस मौके पर द्वि०कमा० अधिकारी श्री शैलेन्द्र कुमार व द्वि०कमा० अधिकारी श्री सचिदानन्द मिश्र, अन्य अधिकारीगन, अधिनस्थ अधिकारी व जवानों की उपस्थिति में प्रातः 0930 बजे शहीदों के बलिदान व पराक्रम के सम्मान में उन्हे याद किया गया और पुष्पांजली अर्पित की गयी। 10 बजे क्याटर गार्ड पर मुख्य अतिथि के द्वारा सलामी ली गई व महोदय के द्वारा बल के महत्व, इतिहास और पूर्वजों के बलिदान के बारे में बताया तथा बल के जवानों को के०रि०पु०बल के गरिमा को बनाए रखने के लिए लगा प्लांटेदार आशाव का आयोजन पराक्रम की पराकाष्ठा तक देश सेवा के लिए बताया। केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के इतिहास कार्य व विभिन्न आयाम तथा बल के बारे में विभिन्न जानकारीयों दी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *