अपराध गोष्ठी में क्राइम कंट्रोल पर विस्तृत चर्चा, 2020 से लंबित मामलों के निष्पादन के निर्देश

Spread the love

 

Saraikela : आज पुलिस अधीक्षक सरायकेला-खरसावाँ द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चांडिल, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, सभी थाना प्रभारी, अंचल निरीक्षक एवं शाखा प्रभारियों के साथ कार्यालय सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी (crime meeting) का आयोजन किया गया. अपराध गोष्ठी में आगामी सरस्वती पूजा एवं गणतंत्र दिवस के अवसर पर सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था संधारण हेतु विमर्श करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए. साथ ही दिसम्बर माह में हुए अपराध की विस्तृत समीक्षा करते हुए उद्भेदन हेतु दिशा निर्देश दिया गया एवं दिसम्बर माह में निष्पादित कांडो/यू0डी0 कांडो की थानावार समीक्षा करते हुए जनवरी माह में अधिकाधिक निष्पादन करने हेतु निर्देशित किया गया.

*  बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई:

आगामी दिनों में सरस्वती पूजा एवं गणतंत्र दिवस के मद्देनजर जिलांतर्गत सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था संधारण हेतु सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए. अफ़ीम की अवैध खेती की रोकथाम हेतु जारी जागरूकता सह सत्यापन अभियान की समीक्षा एवं इसे और अधिक प्रभावी हेतु रणनीति पर विमर्श किया गया. सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु व्यापक सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया. 1 जनवरी 2020 से 31 दिसम्बर 2025 तक लम्बित IIF&V की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई एवं लम्बित IIF&V को भरने हेतु सभी थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया. विगत 3 माह में जिला के विभिन्न थानों में प्रतिवेदित सम्पत्तिमूलक कांडों की थानावार समीक्षा की गई और ऐसे कांड जिनका उद्भेदन नहीं हुआ है, उद्भेदन करने हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया. जिला अंतर्गत अपराध नियंत्रण,सुगम यातायात व्यवस्था के संचालन एवं पुलिस की दृश्यता बढ़ाने हेतु संचालित प्रहरी पहल की समीक्षा करते हुए उसे और प्रभावी बनाने के लिए संबंधित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाकर असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया. सड़क सुरक्षा से संबंधित दुर्घटना की सभी घटना की प्रविष्टि 02 दिनों के अंदर प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया. सड़क दुर्घटना की रोकथाम हेतु प्रभावी रूप से वाहन चेकिंग करना एवं एम0वी0आई एक्ट के विभिन्न धाराओं में कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया. आगामी पर्वों के मद्देनजर मादक और नशीले पदार्थों, ब्राउन शुगर की बिक्री के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान को तेज करते हुए एनडीपीएस एक्ट से संबंधित कांडो के अद्यतन अपराधियों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध PIT एनडीपीएस/निगरानी प्रस्ताव खोलने हेतु प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया गया. इसके साथ ही अवैध शराब के विरूद्ध लगातार प्रभावी छापामारी अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया. सभी थाना प्रभारियों को बलात्कार, पोक्सो एक्ट से संबंधित काण्डों को 60 दिन के अन्दर निष्पादित करना सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया.

थाना के चिन्हित अपराध कर्मियों के विरुद्ध CCA/ निगरानी/बेल कैंसिलेशन का प्रस्ताव समर्पित करने हेतु निर्देशित किया. पासपोर्ट का सत्यापन 05 दिन के अन्दर पूर्ण कर पोर्टल में अपलोड करने का निर्देश दिया गया. किसी भी परिस्थिति में पासपोर्ट सत्यापन के नाम पर आवेदनकर्ता को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं करने हेतु निर्देशित किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *