भक्ति रसपान से सराबोर हुए वस्तुविहार मोतीनगर साई कॉलोनी के श्रद्धालु, माता की चौकी में जमकर झूमे

Spread the love

 

Saraikela : हाड़ कंपा देनेवाली ठंठ में  भक्ति रसपान से सराबोर हुए वस्तुविहार मोतीनगर साई कॉलोनी के निवासियों ने माता की चौकी में जमकर नाची. बता दें कि युवा जनशक्ति मोर्चा के द्वारा आयोजित भव्य माता की चौकी एवं जागरण कार्यक्रम वस्तुविहार कुलुपटांगा में आयोजित किया गया. जिसमें मुन्ना तिवारी एंड जागरण टीम और कोलकाता से आकर्षक झांकी की टीम को बुलाया गया था. कार्यक्रम के दौरान पंडाल श्रद्धालु दर्शकों से खचाखच भरा रहा. भक्तिमय प्रोग्राम में महिला पुरुष और छोटे बच्चे भी झूमते दिखे. इस शुभ अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि अभय झा राष्टीय अध्यक्ष थे. उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए  लोगों को नववर्ष की बधाई दी. साथ ही सनातन संस्कृति को  आगे बढ़ाने की अपील सभी श्रद्धालु बंधुओं से किया. उन्होंने युवाओं को नशे से दूर  रहने के साथ सामाजिक  उत्तरदायित्व को समझने का मंत्र दिया. कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में समाज सेवी  भोला झा, पंचायत परिषद  सुनील गुप्ता, सतीश शर्मा, प्रभासिनी कालूंडिया, मोर्चा के मुख्य सलाहकार जगदीश नारायण चौबे, वास्तु विहार सोसाइटी के अध्यक्ष साकेत चौधरी, राज किशोर शर्मा, विभाष झा सहित कई सामाजिक एवं राजनितिक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.  जिन्हे शाल और अंगवस्त्र  देकर सम्मानित किया गया.

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कोल्हान महिला अध्यक्ष मुकुल महत्ता, साध्वी निशा चौधरी, हेमंत शर्मा, उषा त्रिवेदी, गायत्री देवी, प्रभात सिंह चौहान, मनोज शर्मा, विधि सलाहकार दीपक महत्ता, कार्तिक झा, मंजीत सिंह, शिव गुप्ता, मणिकांत सिंह, नीरज साहू, सूरज झा, दिव्यांशु झा, रोशन झा, रोशन ठाकुर, मोहित, शिवा, अनिकेत, आयुष,  मुनमुन झा आदि का अहम् योगदान रहा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *