सोना देवी विश्वविद्यालय के डिप्लोमा छात्रों ने ‘इलेक्ट्रोटेक्स 2025’ में हासिल किया द्वितीय स्थान

Spread the love

घाटशिला :- सोना देवी विश्वविद्यालय के डिप्लोमा सेकेण्ड सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने बीए कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी, गालुडीह द्वारा आयोजित इलेक्ट्रोटेक्स 2025 तकनीकी मॉडल प्रदर्शनी में द्वितीय स्थान हासिल किया। सॉल्यूशन्स वारियर्स नामक टीम ने फायर फाइटिंग रोबोट बनाया था, जिसकी सराहना विशेषज्ञों ने की। टाटा मोटर्स से विशेषज्ञ के तौर पर आए अनुराग सक्सेना, जो चीफ ऑफ इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस हैं, उन्होंने कमेटी के साथ सभी मॉडलों का निरीक्षण करने के बाद विजेता टीमों की घोषणा की। इस प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न विश्वविद्यालयों और कॉलेजों से लगभग 40 तकनीकी मॉडल प्रस्तुत किए गए। सोना देवी विश्वविद्यालय की इस विजेता टीम में डिप्लोमा के छात्र अमन दास, गौतम महाली, शुभोदीप रॉय और गौतम दास शामिल थे, जिन्होंने मिलकर इस मॉडल को तैयार किया और अपनी रचनात्मकता एवं तकनीकी कल्पनाशक्ति का परिचय दिया। एसडीयू स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी की विभागाध्यक्ष पूजा तिवारी ने बताया कि विद्यार्थियों ने एक टीम की तरह कार्य किया और उनका कोऑर्डिनेशन काफी बेहतर रहा। इलेक्ट्रोटेक्स 2025 तकनीकी मॉडल प्रदर्शनी में विश्वविद्यालय के बीटेक सेकेण्ड सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने भी अपना मॉडल प्रस्तुत किया। सोना देवी विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. गुलाब सिंह आजाद ने विजेता टीम को बधाई देते हुए कहा कि यदि छात्र इसी तरह लगन और प्रतिबद्धता से पढ़ाई व प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे, तो विश्वविद्यालय प्रबंधन की ओर से उन्हें आगे भी तकनीकी मॉडल निर्माण के लिए आवश्यक संसाधन और सहायता प्रदान की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *