जमशेदपुर:- झारखंड स्टेट राइफल एसोसिएशन की वार्षिक आम बैठक (AGM) पारडीह के एक होटल में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से दिवाकर सिंह को एक बार फिर झारखंड स्टेट राइफल एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया।


AGM में सबसे पहले पिछले वर्ष की आम बैठक की कार्यवाही का अनुमोदन किया गया। इसके बाद सचिव जनरल उत्तम चंद ने एसोसिएशन की वार्षिक गतिविधियों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। बैठक में वर्ष 2025-26 के आय-व्यय विवरण पर चर्चा कर उसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। साथ ही सीए अशोक अग्रवाल को एसोसिएशन का ऑडिटर नियुक्त किया गया।
बैठक के दौरान 2025-2029 कार्यकाल के लिए ऑफिस बेयरर्स एवं एग्जीक्यूटिव कमेटी के चुनाव की जानकारी दी गई। बताया गया कि 15 दिसंबर 2025 को रिटर्निंग ऑफिसर एडवोकेट सचिन कुमार द्वारा इलेक्शन का शेड्यूल जारी किया गया था, जिसमें चुनाव प्रक्रिया से संबंधित सभी आवश्यक जानकारियां दी गई थीं। चुनाव प्रक्रिया नियमों के तहत शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई।
रिटर्निंग ऑफिसर एडवोकेट सचिन कुमार ने जानकारी दी कि ऑफिस बेयरर्स के सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। अध्यक्ष पद पर दिवाकर सिंह, सचिव जनरल पद पर उत्तम चंद, कोषाध्यक्ष पद पर निवास कुमार तथा वाइस प्रेसिडेंट पद पर विनय कुमार एवं अशोक कुमार को चुना गया।
इसके अलावा एग्जीक्यूटिव कमेटी के सदस्यों के रूप में जयेश जैन, मृदुल गुप्ता, अभिषेक कुमार ओझा, आकाश कुमार पाठक, गौरव सिंह, मुकेश मुंडा, नितिन कुमार, राजू कुमार और विवेक पंकज को चुना गया। एग्जीक्यूटिव कमेटी की कुल बैठक 8 बजे आयोजित की गई, जिसमें 10 सदस्यों की उपस्थिति दर्ज की गई।
चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन की ओर से पर्यवेक्षक के रूप में आनंद बिहारी दूबे को भेजा गया था।
पुनः अध्यक्ष चुने जाने के बाद दिवाकर सिंह ने नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के पदाधिकारियों, झारखंड स्टेट राइफल एसोसिएशन के निर्वाचित सदस्यों एवं सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आगामी चार वर्षों में झारखंड में शूटिंग खेल को नई दिशा और ऊंचाई देने के लिए ठोस कार्ययोजना पर काम किया जाएगा।
दिवाकर सिंह ने बताया कि झारखंड के बच्चों को राष्ट्रीय स्तर के निशानेबाज बनाने की दिशा में एसोसिएशन लगातार प्रयासरत रहेगी। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि आने वाले मार्च महीने में नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा राइफल और पिस्टल में आर.टी.आई. नेशनल कोर्स झारखंड में कराने का निर्णय लिया गया है, जिससे राज्य के स्थानीय कोच और खिलाड़ियों को आधुनिक प्रशिक्षण तकनीक सीखने का अवसर मिलेगा। g

