Saraikela: 6 जनवरी से 8 जनवरी तक सभी प्रकार के स्कूलों में कक्षा 12वीं तक पठन पाठन कार्य को रद्द करने का आदेश जारी किया गया है. इस दौरान


झारखंड राज्य में संचालित सभी कोट के सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त, गैर सरकारी सहायता प्राप्त अल्पसंख्यक सहित सभी निजी विद्यालयों में कक्षा प्री नर्सरी/ Nursury से लेकर कक्षा 12वी तक की कक्षाएं बन्द रहेगी. झारखंड सरकार ने यह निर्णय राज्य में भीषण ठंड और शीतलहर को देखते हुए लिया है. झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के द्वारा जारी आदेश में बतलाया गया है कि राज्य में शीतलहर और ठंड के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए 6 जनवरी से 8 जनवरी तक राज्य के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में पढ़ाई बंद रहेगी. इस दौरान प्री-नर्सरी, नर्सरी से लेकर 12वीं कक्षा तक के छात्रों के लिए कक्षाएं नहीं होंगी. यह आदेश सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त, गैर-सहायता प्राप्त, अल्पसंख्यक और सभी निजी विद्यालयों पर लागू होगा.

