जुलूस की तैयारियों को लेकर एकता विकास मंच की बैठक

Spread the love

जमशेदपुर :- 27 फरवरी को गम्हरिया में होने वाले जुलूस को लेकर एकता विकास मंच की आदित्यपुर में बैठक हुई । जुलूस की तैयारियों पर चर्चा करते हुए लोगों को जिम्मेदारी दी गई। जुलूस में अधिक से अधिक संख्या में लोगों से आने की अपील की गई l सभी ,छात्र छात्राओं मॉ बहनों,एवं सभी संगठन संस्था के कार्यकर्ता भाई बंधुओं, एवं प्रबुद्ध जनों से अपने अस्तित्व अधिकार के लिए एकजुट होकर आनदोलन करने का आह्वान किया गया हैl जिन लोगों की जनसंख्या दिखाकर, जिनकी बदौलत झारखंड अलग हुआl उन्हें भाषा स्थानीयता नियोजन का अधिकार क्यों नहीं!?सभी राजनैतिक पार्टीयों के प्रबुद एवं जनप्रियनेता अपने अपने पार्टी आलाकमान पर दबाव बनाये और अपने अधिकार के लिए जनहीत में अपने पार्टी और पद से इस्तीफा दे, और एक जुट होकर आनदोलन एवं संर्घष अंतीम लक्ष्य की प्राप्ती तक करने का आह्वान किया गया है । एकता विकास मंच की मांग है कि
जिन लोगों की बदौलत ,जिनकी जनसंख्या दिखाकर झारखंड अलग हुआ, चाहे वे किसी भी भाषा धर्म जाति प्रांत या समुदाय के निवासी हो , उन्हें भाषा 15 नवंबर 2000 से स्थानीयता और नियोजन का अधिकार दिया जाए।
इसके लिए एकता विकास मंच द्वारा 27 फरवरी 2022 रविवार को गम्हरिया दुर्गा पूजा मैदान में एकत्रित होकर दोपहर 03 बजे अपने मान समान्न अस्तित्व अधिकार की रक्षा आखरी सांस तक करेंगे, अपनी आवाज बुलंद करने के लिए सभी राजनीतिक सामाजिक बुद्धिजीवी प्रबुद्ध जनों एवं विभिन्न संगठन संस्था के लोगों को अधिक से अधिक संख्या में जुटने का आह्वान किया गया हैl
बैठक में पीके सिंह अर्जुन सिंह पीएन मिश्रा राजू सिंह मुन्ना प्रसाद राजू कुमार विनोद कुमार राकेश सिंह कमलेश शर्मा मधु प्रसाद रंजू देवी मीरा देवी आरती देवी उर्मिला देवी आदि उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *