वार्ड 29 में चुनावी सरगर्मी तेज, रागिनि श्रीवास्तव ने मंगलवार को दाखिल किया नामांकन

Spread the love

 

आदित्यपुर:- नगर निकाय चुनाव के तहत वार्ड संख्या–29 से प्रत्याशी, रोड नंबर–10, आदित्यपुर-2 निवासी श्रीमती रागिनि श्रीवास्तव (स्वर्गीय मदन मोहन श्रीवास्तव की बड़ी बहू) ने मंगलवार को निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर विधिवत रूप से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके नामांकन के साथ ही वार्ड क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियाँ और तेज़ हो गई हैं।

नामांकन के दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक एवं सहयोगी मौजूद रहे। इस अवसर पर रागिनि श्रीवास्तव ने कहा कि यह चुनाव उनके लिए केवल राजनीतिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि जनसेवा, विश्वास और विकास के संकल्प को पूरा करने का अवसर है।

उन्होंने बताया कि वार्ड संख्या–29 में बेहतर मूलभूत सुविधाएँ, स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करना, स्थानीय समस्याओं का समाधान और क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।

रागिनि श्रीवास्तव ने वार्डवासियों से सहयोग और समर्थन की अपील करते हुए कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है और वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से वार्ड के विकास के लिए कार्य करेंगी।

नामांकन के दिन उमड़ी भीड़ को देखते हुए वार्ड 29 में चुनावी माहौल के और अधिक गर्माने के संकेत मिल रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *