हर घर तिरंगा रैली में सीआरपीएफ जवानों का जोश, भारत माता की जय के नारों से आदित्यपुर गूंजा

Spread the love

आदित्यपुर:-  157 बटालियन सीआरपीएफ आदित्यपुर कैंप के दिशा-निर्देश पर रविवार को हर घर तिरंगा रैली का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उप कमांडेंट श्री सूर्यकांत सिंह एवं एडजुडेंट श्री सुनील कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में बटालियन के सभी जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

रैली में बाइक राइड, पैदल मार्च और साइकिल रैली शामिल थी, जो आदित्यपुर के विभिन्न इलाकों—NIT चौक, एस टाइप, इमली चौक, शेर पंजाब चौक—से होकर गुजरी। निरीक्षक/जीडी योगेश कुमार तिवारी और सूबेदार मेजर के नेतृत्व में उपनिरीक्षक/जीडी केपीएस महापात्र तथा अन्य जवानों ने आम जनता के बीच जाकर तिरंगे की शान और देशभक्ति का संदेश दिया।

रैली के दौरान जगह-जगह “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से माहौल गूंज उठा। स्थानीय लोग भी तिरंगे के रंग में रंग गए और जवानों का उत्साह बढ़ाते नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *