उद्यमी देवांग गांधी का 24 वर्षीय पुत्र रहस्यमयी ढंग से लापता, चांडिल के कांदरबेडा में लावारिश हालत में मिली कार

Spread the love

 

Saraikela : आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमी देवांग गांधी का 24 वर्षीय पुत्र रहस्यमयी ढंग से लापता हो गया है. उनका क्रेटा कार मंगलवार की शाम चांडिल के कांदरबेडा में लावारिश हालत में मिला है.  बिष्टुपुर सीएच एरिया निवासी और शहर के जाने-माने उद्यमी सह उद्यमी संगठन एसिया के उपाध्यक्ष देवांग गांधी के 24 वर्षीय पुत्र कैरव गांधी मंगलवार दोपहर करीब दो बजे से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए हैं. युवक के अचानक गायब होने से न सिर्फ गांधी परिवार, बल्कि शहर के कारोबार जगत में भी हड़कंप मच गया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार कैरव गांधी का अंतिम मोबाइल लोकेशन सोनारी थाना क्षेत्र के आदर्श नगर इलाके में ट्रेस किया गया था. इसके बाद उनकी क्रेटा कार पड़ोसी जिला सरायकेला-खरसावां के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कांदरबेड़ा के पास झाड़ियों से बरामद की गई है. कार मिलने के बाद मामला और भी गंभीर हो गया है. बताया जाता है कि कैरव गांधी के पिता देवांग गांधी आदित्यपुर स्माल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के उपाध्यक्ष हैं. उनका आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में इंपीरियल ऑटो प्राइवेट लिमिटेड सहित कई औद्योगिक प्रतिष्ठान हैं. गांधी परिवार को शहर का एक प्रतिष्ठित और रसूखदार परिवार माना जाता है.

फिलहाल जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां जिले की पुलिस संयुक्त रूप से कैरव गांधी की तलाश में जुटी हुई है. पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *