

जमशेदपुर:- शहर के मानगो डिमना रोड में आज अचानक से आग लग गई। यह आग सूरज कम्युनिकेशन डिस्ट्रीब्यूटर प्वाइंट में लगी थी। घटना में ज्यादा का नुकसान हो सकता था, लेकिन समय पर दो दमकल पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया। बताया जा रहा है कि जब आग लगी थी जब वहां पर कोई नहीं था। यहां पर चॉकलेट और बिस्किट का स्टॉक था। डिस्ट्रीब्यूटर मोहन कुमार ने बताया कि शार्ट-सर्किट की आशंका नहीं है। आखिर आग कैसे लगी और उन्हें कितने का नुकसान हुआ है इसका अभी अंदाजा नहीं लग सका है।
