

न्यूजभारत20 डेस्क:- शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के वार्षिक शिखर सम्मेलन से इतर दोनों विदेश मंत्रियों की मुलाकात हुई। पूर्वी लद्दाख में खिंचते सीमा विवाद के बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर और उनके चीनी समकक्ष वांग यी ने 4 जुलाई को अस्ताना में बातचीत की। दोनों विदेश मंत्रियों की मुलाकात शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के वार्षिक शिखर सम्मेलन से इतर हुई।

आज सुबह अस्ताना में सीपीसी पोलित ब्यूरो सदस्य और विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात हुई। सीमावर्ती क्षेत्रों में शेष मुद्दों के शीघ्र समाधान पर चर्चा की। इस उद्देश्य के लिए राजनयिक और सैन्य चैनलों के माध्यम से प्रयासों को दोगुना करने पर सहमति व्यक्त की गई।
एलएसी का सम्मान करना और क्षेत्र में शांति सुनिश्चित करना…
समझा जाता है कि बातचीत का फोकस सीमा विवाद पर था। नई दिल्ली कहती रही है कि दोनों देशों के बीच सामान्य संबंधों के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति एक शर्त है।