श्रीनाथ विश्वविद्यालय में अंतर्राज्यीय यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम 2025–26 का भव्य समापन

Spread the love

 

महाराष्ट्र और झारखंड के बीच आयोजित यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम 2025–2026 का भव्य समापन समारोह श्रीनाथ विश्वविद्यालय में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। यह कार्यक्रम सांस्कृतिक एवं शैक्षिक आदान-प्रदान के माध्यम से युवाओं के बीच एकता, आपसी समझ और राष्ट्रीय एकीकरण को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में उभरा।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर के सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर अतिफ हबीब उपस्थित रहे। अपने प्रेरक संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों से राज्यों के बीच मित्रता, सहयोग और समन्वय के सेतु को मजबूत करने की बात कही। उन्होंने राष्ट्र के निर्माण तथा सांस्कृतिक समरसता में युवाओं की सक्रिय भूमिका की विशेष रूप से सराहना की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीनाथ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री सुखदेव महतो ने की। इस अवसर पर कुलपति डॉ. एस. एन. सिंह, कुलसचिव डॉ. यहा मजुमदर एवं एडमिनिस्ट्रेशन डीन डॉ. जे. राजेश भी उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए महाराष्ट्र और झारखंड से आए विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता की प्रशंसा की।

कार्यक्रम का आयोजन माई भारत, जमशेदपुर द्वारा जिला युवा अधिकारी श्री मोंटू पातर के नेतृत्व में किया गया था जिसमें श्रीनाथ विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई का विशेष सहयोग रहा, कार्यक्रम का संचालन एनएसएस समन्वयक सुश्री शालिनी ओझा के मार्गदर्शन में किया गया। सभी के समन्वित प्रयासों से कार्यक्रम का गरिमामय एवं सुव्यवस्थित आयोजन हुआ।

समापन अवसर पर महाराष्ट्र से आए विद्यार्थियों के श्रीनाथ विश्वविद्यालय के छात्रों ने साथ में होली के उपलक्ष्य में एक आनंदमय मिलन समारोह भी आयोजित किया। इस उत्सव ने ‘विविधता में एकता’, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और आपसी मित्रता की भावना को सजीव रूप में प्रस्तुत किया तथा प्रतिभागियों को अविस्मरणीय स्मृतियाँ प्रदान कीं।

अंतर्राज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम 2025–2026 ने एक बार फिर यह सिद्ध किया कि सार्थक सहभागिता और सांस्कृतिक संवाद के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाते हुए राष्ट्रीय एकीकरण को और अधिक मजबूत किया जा सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *