सरायकेला: आदित्यपुर में प्रतिबंधित नशे का अवैध कारोबार एक बार फिर बढ़ता दिखाई दे रहा है। जिले के एसपी मुकेश कुमार लुनायत के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत, गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने विशेष छापेमारी की और 207.91 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 3 अपराधियों को गिरफ्तार किया।


एसपी ऑफिस में आज आयोजित प्रेसवार्ता में बताया गया कि आदित्यपुर थाना को सूचना मिली थी कि मुस्लिम बस्ती में कुछ लोग अवैध रूप से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना की सत्यता की जांच और आवश्यक कार्रवाई हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। गठित दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर के कारोबार में संलिप्त 3 अपराधियों को धर दबोचा।
गिरफ्तार अपराधी और बरामद सामग्री:
- शाहबाज खान, 19 वर्ष, एच रोड मुस्लिम बस्ती, आदित्यपुर
- मो. आयान, 19 वर्ष, पिला मो. अल्लाफ, मुस्लिम बस्ती, आदित्यपुर
बरामद सामग्री में 207.91 ग्राम ब्राउन शुगर और Lava कंपनी का एक की-पेड मोबाइल शामिल है। पुलिस ने बताया कि सभी गिरफ्तार अपराधियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
शाहबाज खान का अपराधिक इतिहास:
- आदित्यपुर थाना कांड सं. 311/23, दिनांक 25/09/23, धारा 1341/323/504/506/509/427/337/34 IPC
- आदित्यपुर थाना कांड सं. 28/24, दिनांक 27/01/2024, धारा 17/21(6)/25 NDPS Act
- आदित्यपुर थाना कांड सं. 369/24, दिनांक 02/10/2024, धारा 17(b)/21/6/27(A) NDPS Act
छापेमारी दल के सदस्य:
- समीर कुमार सवैया, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला
- पु.नि. विनोद तिर्की, सह-याना प्रभारी आदित्यपुर थाना
- पु.अ.नि. विनोद टुडू
- पु.अ.नि. सुरेश राम
- पु.आ.नि. रामरेखा पासवान
- पु.अ.नि. कौशल कुमार
- पु.अ.नि. सुषमा कुजूर
- स.अ.नि. शमा सुमारी लकड़ा
- आदित्यपुर याना सशस्त्र बल
एसपी ने कहा कि जिले में अवैध नशे के कारोबार पर नकेल कसने का अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी स्तर पर अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।


