आंध्र भक्त श्रीराम मंदिरम में कार्यकारिणी समिति ने 3 वर्षों का दिया लेखा जोखा …

Spread the love

जमशेदपुर :- आन्ध्र भक्त श्रीराम मन्दिरम में वर्तमान कार्यकारिणी समिति द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। जिसमें अध्यक्ष वी डी गोपाल कृष्णा, महासचिव एस दुर्गा प्रसाद शर्मा के साथ कार्यकारिणी के सभी सदस्य उपस्थित थे। इस मौके पर अध्यक्ष गोपाल कृष्णा ने बताया कि 27 नवंबर 2022 को हमारी कार्यकारिणी ने 3 वर्ष पूरे कर लिए है। 2019 में जब पदभार संभाला गया तब कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। कोविड के कारण मन्दिरम का बन्द होना एवम आमदनी नही होने पर भी कई खर्चो को पूरा करना था। ऐसी परिस्थिति में सम्मानित सदस्यों एवम शुभचिंतकों ने हमपर विश्वास करते हुए पूरा सहयोग किया। इस दौरान हमारी जिम्मेदारी बनती है कि स्टाफ का वेतन सुनिश्चित हो। साथ ही मन्दिरम के दैनिक कार्यक्रमों को सुनिश्चित किया जाए। मंदिरों के त्योहारों को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाना चाहिए। आजीवन सदस्यों को मन्दिरम से जोड़ने एवम उनके उम्मीदों पर खरा उतरने का लक्ष्य सुनिश्चित करना। महासचिव दुर्गा प्रसाद ने इस कार्यसमिति के द्वारा किये गए विकास कार्यो से सभी आजीवन सदस्यों को अवगत कराया। साथ ही पिछले तीन वर्षों मे किये गए विकास कार्य का भी उल्लेख किया गया। जिसमें मुख्य रूप से मन्दिरम के मुख्य द्वार को फिर से बनाकर लगाया गया। मन्दिरम के मुख्य द्वार के साथ लाइट से नाम का बोर्ड लगाया गया। पुराने रसोईघर जहाँ प्रसाद बनाया जाता था उसका जीर्णोद्धार किया गया। पीपल के पेड़ की कटाई और बेसमेन्ट का सौंदर्यीकरण किया गया। श्री राधा-कृष्ण मन्दिरम में नई प्रतिमाओं को स्थापित किया गया एवम मन्दिरम का जीर्णोद्धार किया गया। मन्दिरम संचालित विद्यालय, मन्दिरम के आवासीय परिसर की मरम्मत एवम विद्युतीकरण का कार्य किया गया। मन्दिरम के उत्तर पूर्व क्षेत्र में नए कुँए की खुदाई की गई। मन्दिरम परिसर में बागवानी एवम सौंदर्यीकरण किया गया। राम मन्दिरम के पुराने टूटे दरवाजों की जगह नए दरवाजे लगाए गए। बालाजी मन्दिरम में टाइल्स लगाया गया।
नवग्रह मन्दिरम, शिव मंदिर में नवीनीकरण किया गया। विधायक श्री बन्ना गुप्ता के सहयोग से मैदान में एक हाई मास्ट लाइट लगवाया गया।
मैदान में भक्तों के आराम के लिए कुर्सी, जूते चप्पल के लिए शू स्टैंड, भक्तो को मन्दिरम से संबंधित जानकारी देने के लिए एक होर्डिंग लगाया गया। क्षतिग्रस्त रथ एवम उसके रखने के शेड का पुनः मरम्मत किया गया।
मन्दिरम के कल्यानमंडपम को फाल्स सीलिंग, विद्युतीकरण, पूर्णतः वातानुकूलित करने का कार्य जोर शोर से चल रहा है। शहर के तेलुगु भाषी लोगो को मन्दिरम से जोड़ने के लिए लगभग 550 नए सदस्य बनाये गए।
मन्दिरम में विशिष्ट अतिथि का आगमन
1. उत्तरादिमठ के श्री सत्यमतीर्थ स्वामीजी के मन्दिरम में आगमन हुआ।
2. देश के माननीय उपराष्ट्रपति महामहिम श्री वेंकैया नायडू जी का पदार्पण।
3. देश की प्रथम महिला राष्ट्रपति का गौरव प्राप्त करने वाली महामहिम श्रीमती द्रौपदी मुर्मू , झारखंड राज्य के राज्यपाल के रूप में मन्दिरम में उपस्थित हुई।
4. अयोध्या श्री राम मन्दिरम के लिए प्रारंभ की गई श्री राम जागृति रथ यात्रा पिछले दिनों मन्दिरम में आकर भक्तो को दर्शन दिया।
भावी योजनाएं के रूप में
1. कल्यानमंडपम में सभी आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण करना।
2. पूरे मन्दिरम प्रांगण में शेड लगाना।
3. विद्यालय भवन के पुनर्निर्माण करना। एक अंग्रेजी विद्यालय का निर्माण करना।
4. वैदिक पाठशाला का निर्माण
5. गरीबो के लिए निःशुल्क एलोपैथिक दवाईखाना।
6. कल्यानमंडपम में आजीवन सदस्यों के लिए विशेष छूट की व्यवस्था करना।

इसके साथ साथ कई और भी नई योजनाओं को लाकर भक्तो एवम आम लोगों को अधिक से अधिक सुविधा मुहैया कराना ही हमारा एकमात्र उद्देश्य है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपाध्यक्ष चिगुला रमना राव, येगी श्रीनिवास राव, ज़म्मि भास्कर, सह सचिव के गंगा मोहन, सहायक सचिव एम चंद्रशेखर राव, कोषाध्यक्ष बी विजय कुमार के साथ सभी कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *