बिहार के जमुई में सीमेंट से लदी मालगाड़ी पटरी से उतरी, 3 डिब्‍बे नदी में गिरे, 10 अन्‍य पलटे, घटना की वजह से कई ट्रेन रद्द, कई डायवर्ट

Spread the love

 

Saraikela : जसीडीह-झाझा मुख्य रेल खंड पर शनिवार को देर रात करीब 12 बजे सीमेंट लदी एक मालगाड़ी दुर्घनाग्रस्त हो गई. मालगाड़ी के तीन डिब्बे बथुआ नदी में गिर गए. जानकारी के अनुसार हादसा जसीडीह-झाझा मुख्य रेल खंड के मध्य टेलवा बाजार हॉल्ट के पास बधुआ नदी पर स्थित पुल संख्या 676 पर हुआ. बताया जाता है कि जसीडीह की ओर से अप ट्रैक पर आ रही एक सीमेंट से लदी मालगाड़ी अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गई. दुर्घटना में मालगाड़ी के तीन डिब्बे पुल से नीचे नदी में गिर गए, जबकि दो डिब्बे पुल पर ही ट्रेन से निकलकतर अलग हो गए.

वहीं, मालगाड़ी के एक दर्जन डिब्बे एक-दूसरे में चढ़ गए और जसीडीह-झाझा मुख्य रेलमार्ग की डाउन पटरी पर आ गए. फिलहाल हादसे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है.

रेलवे के आला अफसरों को मामले की जानकारी मिलते ही संबंधित जिम्मेदारों को देर रात ही मौके की ओर रवाना किया गया है. रात के अंधरे में अभी तक क्षति का आकलन भी नहीं किया जा सका है. रेलमार्ग के डाउन ट्रैक पर मालगाड़ी के डिब्बों के आ जाने के कारण इस मार्ग पर रात करीब 12 बजे से ही ट्रेनों का आवागमन प्रभावित है. रेलवे के कई अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे हैं.

इस घटना के बाद किऊल से आसनसोल की तरफ़ जाने वाली कई ट्रेन को डायवर्ट कर दिया गया है और कुछ ट्रेन को रद्द कर दिया गया है. Give me the same headline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *