Saraikela :- आदित्यपुर 2 स्थित एलआईजी 170 में दस महाविद्या काली मंदिर में मां दुर्गा की पूजा तांत्रिक विधि से लोक कल्याण हेतु हो रही है. मंदिर के साधक राजेश कुमार मिश्रा ‘कौण्डिल्य’ ने बताया कि वे माँ की पूजा करते हैं, देवी की नहीं, चूंकि मां का आवाहन ही उचित है. मां सदैव अपने भक्तों और पुत्रों का कल्याण करती है. ‘या देवी सर्वभूतेषु कालरात्रि रूपेण संस्थिता नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः’ . उन्होंने बताया कि उनके यहां शहर के कई गणमान्यों की पूजा होती है. उन्होंने बताया कि यहां वर्षभर मां की आराधना चलती रहती है, यहां सर झुकाकर कई भक्त अपनी मनोकामना पूर्ण कर चुके हैं जिसके वजह से यहां भक्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है.




