Saraikela : बता दें कि नगर निकायों का संभावित चुनाव अप्रैल में प्रस्तावित है. लेकिन इन दिनों इस चुनाव को भुनाने के लिए सरकार द्वारा प्रदत्त आम जनता के हक के कंबल को पूर्व पार्षदों द्वारा कंबल बांट कर खूब वाहवाहियां लूटी जा रही है और प्रेस मीडिया में कंबल वितरण का खबर फोटो ऐसे प्रकाशित करवाई जा रही है मानो पूर्व पार्षदों ने अपने सौजन्य से ठंड में ठिठुरती आम अवाम को कम्बल बांटकर बड़े नेक कार्य किए हों. यह खास तौर पर सिलसिला सरायकेला-खरसावां जिले में धड़ल्ले से जारी है. जबकि सरकार के द्वारा प्रदत्त इस कंबल को सही तौर पर बेहद जरुरत मंद लोगों को सरकारी अफसरों द्वारा चयनित कर बांटा जाना चाहिए था. लेकिन ऐसा देखा जा रहा है कि हर वार्ड में पार्षदों के चहेते और सक्षम लोग इस सरकारी योजना का लाभ उठा ले रहे हैं और जो सचमुच में जरूरतमंद हैं वे आज भी कड़ाके की ठंड में ठिठुर रहे हैं.



