वार्ड 17 में लिट्टी पार्टी के बहाने सियासत करने जुटे बुद्धिजीवी, पूर्व विधायक का मिला समर्थन

Spread the love

 

Saraikela : 

वार्ड 17 में शुक्रवार की शाम एक लिट्टी पार्टी हुई. यह लिट्टी पार्टी कई मायनों में इसलिए महत्वपूर्ण रही चूंकि इसके बहाने लोग सियासत करने जुटे थे. इस लिट्टी पार्टी में जुटे लोगों ने वार्ड के प्रबुद्ध नागरिक और पूर्व मार्केटिंग ऑफिसर रामचंद्र पासवान के समर्थन में उन्हें वार्ड का अगला कमिश्नर बनाने के मुद्दे पर अपना समर्थन दिया. इस बैठक के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह रहे जिन्होंने विकल्प के रूप में रामचंद्र पासवान को वार्ड का बेहतर प्रत्याशी बताया. उन्होंने कहा कि यह वार्ड बुद्धिजीवियों का वार्ड है. इस बार यह पहले से तय था कि अगर वार्ड महिला के लिए आरक्षित हुई तो मीणा सिंह को प्रत्याशी बनाया जाएगा लेकिन अगर सामान्य रहा तो रामचंद्र पासवान को सभी लोग समर्थन करेंगे. बैठक का संचालन शिक्षाविद एसडी प्रसाद ने किया. उपस्थितों में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अरविंद सिंह के साथ पूर्व डीएसपी सरयू पासवान, समाजसेवी आरएन प्रसाद, शिक्षाविद संध्या प्रधान, राम कुमार शर्मा, रामाशीष राम, मीणा देवी(मामी), जवाहर मामा, समरेंद्र नाथ तिवारी, जगदीश नारायण चौबे, लक्ष्मण प्रसाद, भगवान सिंह, बसंत कुमार, रामपूजन राही, प्रमोद गुप्ता, ऋषि मिश्रा, रवि शंकर पासवान, वीरेंद्र सिंह, शंकर सिंह समेत सौ के करीब वार्ड और आदित्यपुर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *