कारखाना कर्मचारियों के हित में इसरो का सेमिनार, ईएसआई और लेबर कानूनों पर विस्तृत जानकारी

Spread the love

सरायकेला — इंडस्ट्रियल स्टेबिलिटी एंड रिफॉर्म ऑर्गनाइजेशन (इसरो) के द्वारा सोमवार को मोटेल मधुबन सभागार में एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार का विषय वार्षिक बोनस एक्ट और कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESI) द्वारा नियोक्ताओं व कर्मचारियों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाएं रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लेबर डिपार्टमेंट से डीएलसी अरविंद कुमार, लेबर सुपरिटेंडेंट अविनाश ठाकुर, ईएसआई रांची के रीजनल डायरेक्टर राजीव रंजन, असिस्टेंट डायरेक्टर अभिषेक कुमार और आदित्यपुर के ब्रांच मैनेजर संजय कुमार उपस्थित थे। अध्यक्षता इसरो के अध्यक्ष रूपेश कतरियार ने की, जबकि संचालन महासचिव संदीप मिश्रा ने किया।

सेमिनार का शुभारंभ बाबा विश्वकर्मा के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर, दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मौन श्रद्धांजलि देकर और राष्ट्रीय गान के साथ हुआ। इसरो के पदाधिकारी व सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए। अतिथियों का स्वागत अमलेश कुमार, नीरज मिश्रा और पंकज झा ने किया।

मुख्य उद्देश्य कारखाना कर्मियों के हितों की रक्षा, श्रम कानूनों की जागरूकता और कर्मचारियों के अधिकार व कर्तव्यों की जानकारी देना था। राजीव रंजन ने ईएसआई को एक सामाजिक सुरक्षा प्रदाता बताते हुए कहा कि यह कर्मचारियों को स्वास्थ्य और रोजगार की सुरक्षा देता है। अब ईएसआई ऑनलाइन सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है और इसके लिए न्यूनतम 10 कर्मचारियों का संगठन होना जरूरी है।

उन्होंने उद्यमियों को पंजीकरण प्रक्रिया की जानकारी दी और बताया कि 1 जुलाई से 31 दिसंबर तक पंजीकरण कराने वालों से पूर्व की कोई जानकारी नहीं मांगी जाएगी। साथ ही, पंजीकरण से कर्मचारियों को कई प्रकार की समस्याओं से बचाव और लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *