

न्यूजभारत20 डेस्क/जमशेदपुर:- 10 जून को पूरे कोल्हान में बारिश हो सकती है। इसके साथ ही अगले 22 जून तक बारिश होने की संभावना झारखंड में है। हीटवेव का प्रभाव 16 जून तक ही रहने की उम्मीद है। उसके बाद से मौसम में थोड़ी नमी भी आ सकती है। इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है। 16 जून को झारखंड के उत्तर-पूर्वी, मध्य, और दक्षिण भागों में कहीं-कहीं पर हल्के और मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, देवघर, धनबाग, गिरिडीह, पाकुड़, साहिबगंज, जामताड़ा, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, दुमका और गोड्डा में बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया गया है।
