जमशेदपुर थोक वस्त्र विक्रेता संघ ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान।, देश के चतुर्दिक विकास हेतु मतदान जरूरी है- अनिल मोदी…

Spread the love

न्यूज़भारत20 डेस्क/जमशेदपुर- कोल्हान के वस्त्र विक्रेताओं के प्रतिनिधि संगठन जमशेदपुर थोक वस्त्र विक्रेता संघ द्वारा अपने सामाजिक दायित्व का निर्वाह करते हुए मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में आज मतदाताओं को जागरूक करने एवं मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु एक पोस्टर का विमोचन संघ के अध्यक्ष अनिल मोदी,पूर्व अध्यक्ष स्वरूप गोलछा,विमल जालान,सचिव अशोक सारस्वत द्वारा किया गया।इस अवसर पर सदस्यों को संबोधित करते हुए संघ के अध्यक्ष अनिल मोदी ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है।और लोकतंत्र में चुनाव एक त्योहार की तरह है।लोकतंत्र के इस सबसे बड़े त्योहार में प्रत्येक देशवासी को अपनी भूमिका सुनिश्चित करनी चहिये।उन्होंने कहा कि अपने सामाजिक दायित्वों के निर्वाहन के तहत संघ द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।इसके तहत आज मतदान जागरूकता हेतु पोस्टर का विमोचन किया गया है।यह पोस्टर सभी व्यापारियों के प्रतिष्ठान के अलावे सभी प्रमुख स्थानों पर लगाये जायेंगे।इसके अगले चरण में प्रमुख दुकानों के बाहर सेल्फी स्टैंड लगाए जाएंगे ।ताकि आम मतदाता मतदान के प्रति जागरूक हों।संघ द्वारा 25 मई तक विभिन्न माध्यमों से लगातार यह अभियान चलता रहेगा। कार्यक्रम का संचालन संघ के सचिव अशोक सारस्वत एवं धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष प्रदीप बिदासरिया नें किया।इस अवसर पर मुख्य रूप से अनिल मोदी,स्वरूप गोलछा,विमल जालान,अशोक सारस्वत,प्रदीप बिदासरिया,महेश सरायवाला,नितेश मित्तल,राजू भरतिया,नरेश पड़िया,विशाल बरनवाल एवं अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *