जमशेदपुर: बारीडीह स्थित एक शराब दुकान में चोरी की घटना सामने आई है। दुकान संचालक के अनुसार चोरों ने दुकान के पीछे का शेड काटकर अंदर प्रवेश किया और बैग में रखे करीब 60 से 70 हजार रुपये लेकर फरार हो गए।


दुकानदार ने बताया कि वह 14 अगस्त की रात दुकान बंद कर घर चला गया था। इसके बाद 16 अगस्त की सुबह करीब 10 बजे जब दुकान खोलने पहुंचा तो पीछे का शेड कटा हुआ मिला। दुकान के अंदर जाकर जांच करने पर बैग में रखी नकदी गायब मिली।
घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज और घटना से संबंधित वीडियो को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने और घटना में शामिल लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। फिलहाल आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।

