

रांची :- झारखंड सरकार ने 27 मई 2025 को एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 48 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस तबादले में एडीजी, आईजी, डीआईजी, एसएसपी और एसपी स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। यह निर्णय 20 जिलों के उपायुक्तों के तबादले के ठीक एक दिन बाद लिया गया, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था में व्यापक बदलाव की मंशा स्पष्ट होती है। तबादलों की सूची में एडीजी स्तर पर तदाशा मिश्रा को गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग में विशेष सचिव नियुक्त किया गया है, जबकि टी. कंडासामी को एडीजी (अभियान), संजय लाठकर को एडीजी (रेलवे) और प्रिया दुबे को प्रशिक्षण एवं आधुनिकीकरण की प्रभारी बनाया गया है। आईजी स्तर पर मनोज कौशिक को रांची जोन का आईजी नियुक्त किया गया है, वहीं अखिलेश कुमार झा को हजारीबाग पुलिस अकादमी में जिम्मेदारी दी गई है। ए.वी. होमकर को आईजी (रेलवे), माइकल राज को आईजी (अभियान), क्रांति गड़ीदेशी को बोकारो जोन का आईजी, नरेंद्र कुमार को आईजी (मानवाधिकार), शैलेंद्र कुमार सिंह को आईजी दुमका, सुदर्शन मंडल को आईजी (मुख्यालय) और पटेल मयूर कनैयालाल को आईजी (प्रोविजन) बनाया गया है। डीआईजी स्तर पर भी व्यापक फेरबदल किया गया है, जिनमें संजय कुमार को डीआईजी, एंटी करप्शन ब्यूरो रांची, वाई.एस. रमेश को डीआईजी, स्टेट क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो, सुरेंद्र कुमार झा को डीआईजी, कार्मिक, मनोज रतन को डीआईजी, स्पेशल ब्रांच, संध्या रानी मेहता को डीआईजी, बजट, शैलेंद्र प्रसाद वर्णवाल को डीआईजी, स्पेशल ब्रांच, नौशाद आलम अंसारी को डीआईजी, पलामू, चंदन कुमार झा को डीआईजी, सीआईडी और अनुरंजन किस्पोट्टा को डीआईजी, कोल्हान नियुक्त किया गया है। एसएसपी और एसपी स्तर पर अजीत कुमार को रांची सिटी एसपी, प्रवीण पुष्कर को रांची ग्रामीण एसपी, ऋत्विक श्रीवास्तव को धनबाद सिटी एसपी, प्रभात कुमार को धनबाद एसएसपी , अंजनी अंजन को हजारीबाग एसपी, हरविंदर सिंह को बोकारो एसपी, सुमित कुमार अग्रवाल को चतरा एसपी, मनीष टोप्पो को खूंटी एसपी, सादिक अनवर रिजवी को लोहरदगा एसपी, निधि द्विवेदी को पाकुड़ एसपी, पियूष पांडे को जमशेदपुर एसएसपी, अमन कुमार को गढ़वा एसपी, राजकुमार मेहता को जामताड़ा एसपी, मुकेश कुमार को गोड्डा एसपी, राकेश रंजन को चाईबासा एसपी और हरिश बिन जमा को गुमला एसपी नियुक्त किया गया है।

