आगामी 1 जनवरी 2026 को खरसावां शहीद स्थल पर प्रस्तावित शहीद दिवस कार्यक्रम की तैयारियों का उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त निरीक्षण, समयबद्ध पूर्णता हेतु दिए गए आवश्यक दिशा–निर्देश

Spread the love

 

सरायकेला :- आगामी 1 जनवरी 2026 को खरसावां शहीद स्थल पर आयोजित होने वाले शहीद दिवस कार्यक्रम में राज्य के माननीय मुख्यमंत्री, भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री सहित राज्य के कई माननीय मंत्री एवं विधायकगण के संभावित आगमन को लेकर तैयारियों की समीक्षा के क्रम में आज उपायुक्त, सरायकेला–खरसावां श्री नितिश कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश कुमार लुणायत द्वारा संयुक्त रूप से शहीद पार्क, पथ निर्माण विभाग (PWD) गेस्ट हाउस, अर्जुना स्टेडियम परिसर में निर्माणाधीन हेलीपैड सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थलों का स्थल निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान गेस्ट हाउस एवं हेलीपैड निर्माण से संबंधित लंबित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने का निर्देश संबंधित कार्यदायी एजेंसियों को दिया गया। साथ ही कार्यक्रम के दौरान विधि–व्यवस्था संधारण, यातायात प्रबंधन एवं सुचारू परिचालन सुनिश्चित करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा–निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त सभा स्थल पर समतलीकरण, पेयजल व्यवस्था, शौचालय, जूता–चप्पल स्टैंड सहित अन्य आधारभूत सुविधाओं की समुचित एवं समयबद्ध व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान आगमन–प्रस्थान मार्गों (रूट लाइनिंग) एवं यातायात परिचालन को लेकर बिंदुवार चर्चा करते हुए सभी तैयारियों को ससमय पूर्ण करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए।

निरीक्षण क्रम में परियोजना निदेशक, आईटीडीए–सह–उप विकास आयुक्त सुश्री रीना हांसदा, निदेशक, डीआरडीए श्री अजय तिर्की, अपर उपायुक्त श्री जयवर्धन कुमार, सिविल सर्जन डॉ. सरजू प्रसाद सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला, जिला परिवहन पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।निरिक्षण क्रम मे माननीय  विधायक, खरसावां विधानसभा श्री दशरथ गागराई जी भी उपस्थित थे। निरिक्षण क्रम मे माननीय विधायक, खरसावां विधानसभा श्री दशरथ गागराई जी भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *