कैतुका परिवार ने अपने गार्जियन की स्मृति में उनके जन्मदिन पर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए डोनेट किया वाटर कूलर

Spread the love

आदित्यपुर :- कैतुका परिवार आदित्यपुर ने अपने गार्जियन स्वर्गीय आरएस सिंह की स्मृति में उनके जन्मदिन पर आदित्यपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए 25 हजार रुपए का एक वाटर कूलर डोनेट किया है. इस परिवार के मुखिया सरायकेला बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष और जन कल्याण मोर्चा के अध्यक्ष अधिवक्ता ओम प्रकाश ने बताया कि वे विगत 30 वर्षों से आदित्यपुर स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को बढ़ाने, ट्रेनों के ठहराव और राजस्व के मुताबिक स्टेशन का अपग्रेडेशन को आंदोलनरत हैं. उनके पिताजी स्वर्गीय आर एस सिंह इस स्टेशन का टीएसी मेंबर रह चुके थे, यही सोचकर आज उन्होंने उनके 86वीं जन्म जयंती पर यात्रियों के लिए एक वाटर कूलर डोनेट किया है. इस अवसर पर आदित्यपुर रेलवे स्टेशन के स्टेशन मैनेजर अखिलेश कुमार और आदित्यपुर आरपीएफ थाना के थाना प्रभारी अजीत कुमार सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर नए कूलर का सेवा आदित्यपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए प्रारंभ किया गया. इस अवसर पर कैतुका परिवार आदित्यपुर के अधिवक्ता ओम प्रकाश, आनंद प्रकाश, सुनील कुमार, संजय कुमार, पर्यावरण विद् अभियंता अमरेश कुमार, अधिवक्ता अंकित कुमार, अभिजीत कुमार (पीयूष ), श्रवण कुमार, मदन सिंह, अरविंद कुमार सिंह सहित परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे. बता दें कि स्वर्गीय आर एस सिंह एक सामाजिक व्यक्ति थे उन्होंने टाटा स्टील के मशीन शॉप से फोरमैन के पद से सन 2000 में अवकाश प्राप्त करने के बाद बुजुर्गों के लिए वृद्ध शांति निकेतन आदित्यपुर की स्थापना की एवं संस्थापक अध्यक्ष रहे. आदित्यपुर रेलवे स्टेशन के स्थापना काल में आदित्यपुर रेलवे स्टेशन के कंस्यूलैटिव कमेटी के प्रथम सदस्य भी रहे एवं अपने जीवन काल में प्रायः आदित्यपुर रेलवे स्टेशन अपने बुजुर्ग साथियों के साथ टहलने जाते थे एवं आदित्यपुर रेलवे स्टेशन के विकास पर काफी खुश रहते थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *