मुंबई : साउथ सुपरस्टार सूर्या और तृषा कृष्णन की फिल्म ‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी है। रिलीज के 23वें दिन भी फिल्म ने मजबूत पकड़ बनाए रखी और दुनिया भर में 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया। फिल्म को अब भी दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, जिससे इसकी कमाई की रफ्तार बनी हुई है।


रिपोर्ट्स के अनुसार, 23वें दिन फिल्म ने भारत में लगभग 1.35 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन 191 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है, जबकि ग्रॉस कमाई 221 करोड़ रुपये के करीब पहुंच चुकी है।
वहीं, विदेशी बाजारों से फिल्म ने लगभग 80 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। घरेलू और विदेशी कलेक्शन को मिलाकर ‘करुप्पु’ ने 300 करोड़ रुपये के क्लब में अपनी जगह पक्की कर ली है। फिल्म लगातार मजबूत प्रदर्शन के चलते कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम कर रही है।

