KBC 17: अमिताभ बच्चन के भावुक पल, पहली कमाई से माता-पिता को ‘मोती महल’ में ले जाने की यादें साझा

Spread the love

मुंबई। क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) के 17वें सीजन की शुरुआत 12 अगस्त को हुई। इस बार भी शो के मेजबान बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन हैं। हाल के एपिसोड की शुरुआत सिर्फ सवाल-जवाब से नहीं, बल्कि अमिताभ की जिंदगी के खास अनुभवों के साथ हुई।

एपिसोड में दिल्ली के प्रतियोगी विजय अपनी मां के साथ हॉटसीट पर बैठे। बातचीत के दौरान विजय ने बताया कि उन्होंने अपनी पहली कमाई से माता-पिता को अच्छे रेस्तरां में खाने पर ले जाकर यह कह दिया कि कीमतों की चिंता न करें।

यह सुनकर अमिताभ खुद भावुक हो गए और उन्होंने कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद पहली कमाई से अपने माता-पिता को दिल्ली के मशहूर रेस्तरां ‘मोती महल’ ले जाने की कहानी साझा की। उन्होंने बताया कि शुरुआत में डर था कि बड़े रेस्तरां में लोग क्या सोचेंगे और क्या पहनेंगे। लेकिन हिम्मत जुटाकर उन्होंने अपने माता-पिता को वहां ले जाया।

अमिताभ ने कहा, “जब पहली बार माता-पिता को खुद की कमाई से कुछ अच्छा देने का मौका मिलता है, वो अहसास शब्दों में नहीं बयां किया जा सकता।”

KBC इस बार भी केवल सवाल-जवाब का मंच नहीं बल्कि भावनाओं और इंसानी कहानियों का मंच बना हुआ है। स्वतंत्रता दिवस के विशेष एपिसोड में देश की सेवा में समर्पित महिला सैन्य अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी, विंग कमांडर व्योमिका सिंह और कमांडर प्रेरणा भी शो में शामिल होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *