खीरु-प्रवीण लौटे रांची, कौशल ने किया अभिनंदन जदयू के नए प्रदेश से कार्यकर्ताओं को काफी उम्मीदें

Spread the love

जमशेदपुर:-  जनता दल यू के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड लौटे खीरु महतो और प्रदेश प्रभारी प्रवीण सिंह का आज कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया. रांची एयरपोर्ट से पार्टी के प्रदेश कार्यालय तक जदयू नेता व कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा. पार्टी के प्रदेश महासचिव कौशल कुमार के नेतृत्व में शहर से दर्ज़नों कार्यकर्ता रांची गए तथा प्रदेश अध्यक्ष व प्रभारी का अभिनंदन किया. इस मौके पर कौशल ने दोनों पदाधिकारियों को गुलदस्ता व अंगवस्त्र देकर नई ज़िम्मेवारी की शुभकामनाएं दी. उन्होंने उम्मीद जताई कि इन दोनों के नेतृत्व में पार्टी और ऊंचाई को प्राप्त करेगी. श्री कुमार ने इस मनोनयन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह का आभार जताया.
रांची प्रदेश कार्यालय में खीरु महतो ने कार्यकर्ताओं को कहा कि पार्टी में नए पुराने सभी कार्यकर्ताओं को लेकर पार्टी को मजबूत बनाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी. पार्टी में सभी का स्वागत है एवं सभी को सम्मान दिया जाएगा. प्रदेश अध्यक्ष व प्रभारी का स्वागत करने कौशल के साथ जमशेदपुर से जानेवालों में सनी साहब, अजय कुमार, परमजीत श्रीवास्तव, दिलीप सिंह, अमित सिंह के अलावा रांची से मुख्यालय प्रभारी संजय सहाय, पूर्व प्रधान महासचिव संजय सिंह, प्रदेश प्रवक्ता सागर कुमार, प्रदेश महासचिव भगवान सिंह, प्रदेश सचिव अखिलेश राय, प्रदेश सचिव उमेश, धनबाद के जिलाध्यक्ष पिंटू सिंह, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष आशा शर्मा एवं अन्य कई कार्यकर्ता शामिल थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *