Saraikela : कांग्रेस के 140 वें स्थापना दिवस पर झारखंड प्रदेश असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के अध्यक्ष शैलेश पांडेय ने आदित्यपुर औघोगिक क्षेत्र के कामगारों के साथ स्थापना दिवस मनाया. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार मजदूर विरोधी श्रम कानूनों को लागू कर एवं मनरेगा मजदूरों को मनरेगा का नाम बदलकर उसे समाप्त कर 125 दिन साल में रोजगार देने की योजना है वह बिल्कुल भी कांग्रेस पार्टी बर्दाश्त नहीं करेंगी, यह मोदी सरकार के गांधी विरोधी होने का भी सबूत हैं. उन्होंने कहा कि मनरेगा मजदूरों के लिए जल्द ही हर जिला एवं प्रखंड स्तर पर विरोध दर्ज कर केन्द्र सरकार को मनमानी करने से रोकने का प्रयास किया जाएगा. उन्होंने कामगारों से केन्द्र सरकार को आगामी 2029 चुनावों में उखाड़ फेंकने का आह्वान किया. मौके पर सुधीर कुम्भकार, दीपक दंडपत, उमेश सिंह, अरमान गोप, अजित शर्मा, बदरू नायक, रजत प्रधान सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे.



