क्रीड़ा भारती दक्षिण बिहार प्रान्त के तत्वावधान में क्रीड़ा भारती रोहतास के द्वारा आयोजित

Spread the love

रोहतास (संवाददाता ):– दक्षिण बिहार प्रान्तस्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन करते स्थानीय माननीय सांसद छेदी पासवान, पूर्व विधायक सह अध्यक्ष क्रीड़ा भारती, दक्षिण बिहार राजेश्वर राज, पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद ने किया।उद्घाटन के समय क्रीड़ा भारती रोहतास के संरक्षक डॉ आलोक तिवारी,अध्यक्ष राजेश तिवारी,जिला मंत्री रवि भूषण पांडेय,उपाध्यक्ष अतेंद्र सिंह,संतोष सिंह,जितेंद्र सिंह,विजयंत सिंह,सहमंत्री मनोज कुमार,शशिकांत चौबे,मणिकांत द्विवेदी, दिलीप कुमार उपस्थित थे।
क्रीड़ा भारती बिहार प्रान्त के सह मंत्री संजीव कुमार एवं अभिषेक जी भी उपस्थित थे।प्रशिक्षण शिविर में बिहार के 17 जिले के 40 प्रशिक्षणार्थी ने भाग लिया।प्रशिक्षण के प्रथम सत्र को राजेश्वर राज पूर्व विधायक सह अध्यक्ष क्रीड़ा भारती दक्षिण बिहार प्रान्त ने संबोधित किया एवं उन्होने क्रीड़ा भारती संस्था के बारे में विस्तृत रूप से बताया ।प्रथम सत्र का वर्गाधिकारी डॉ आलोक कुमार तिवारी थेद्वितीय सत्र को प्रान्त सह मंत्री अभिषेक जी ने संगठन के संरचना एवं संचालन के स्वरूप के बारे में विस्तृत रूप से बताया। इस सत्र का वर्गाधिकारी अतेंद्र सिंह थे।तृतीय सत्र को प्रोफेसर ओम प्रकाश सिंह व्याख्याता सिन्हा कॉलेज औरंगाबाद सह प्रान्त संयोजक राष्ट्रमाता जीजाबाई पुरस्कार में पांच सूत्री कार्यक्रम,क्रीड़ा केंद्र,शक्ति केंद्र,सक्षम महिला निर्भय महिला एवं योग दिवस पर चर्चा किया साथ ही साथ ही उन्होंने इसके बारे में बताया।
इस सत्र का संचालन वर्गाधिकारी जिला मंत्री रवि भूषण पांडेय ने किया।आगत अतिथियों का स्वागत निधि सिंह संयोजक सक्षम महिला निर्भय महिला ने तिलक आरती से किया।मंच संचालन मैकू राम कोषाध्यक्ष ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *