लोयोला स्कूल में योग दिवस पर ‘योगा क्वीन’ का सजीव प्रदर्शन

Spread the love

जमशेदपुर :-  अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लोयोला स्कूल में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रहीं 65 वर्ष की वरिष्ठ योग साधिका श्रीमती जयश्री चक्रवर्ती, जिन्हें राष्ट्रीय योग प्रतियोगिताओं में पदक मिलने के साथ-साथ ‘योगा क्वीन’ की उपाधि से भी सम्मानित किया जा चुका है।

उन्होंने विद्यार्थियों के साथ योगाभ्यास कराया और जीवन में योग की भूमिका पर प्रकाश डाला। विद्यालय के रेक्टर फा. के.एम. जोसेफ, प्राचार्य फा. विनोद फर्नांडिस, उप प्राचार्या सुश्री जयंती शेषाद्री सहित शिक्षकगण और छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

विद्यालय प्रशासन द्वारा मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह व पौधा भेंट किया गया। पूरे आयोजन का उद्देश्य छात्रों में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना और इसे दिनचर्या में शामिल करने की प्रेरणा देना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *