जमशेदपुर:- पूर्वी सिंहभूम जिले में पुलिस प्रशासन ने बड़ा फेरबदल करते हुए 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया है। इस तबादले में कई थाना प्रभारियों और अंचल निरीक्षकों को नई जिम्मेदारी दी गई है। यह आदेश जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय द्वारा जारी किया गया है, जो तत्काल प्रभाव से लागू होगा।


इस तबादले में सचिन कुमार दास को एमजीएम थाना प्रभारी, अविनाश कुमार को परसूडीह, बैजनाथ कुमार को जुगसलाई, मो. फैज अहमद को साकची सीसीआर, मधुसूदन डे को जुगसलाई ट्रैफिक थाना, गुलाम रब्बानी खान को पटमदा अंचल निरीक्षक, निरंजन कुमार को सीतारामडेरा थाना, भूषण कुमार को साइबर थाना बिष्टुपुर, बिरेन्द्र कुमार को सिदगोड़ा, नित्यानंद प्रसाद को मानगो, बंश नारायण सिंह को घाटशिला, शैलेन्द्र को ट्रैफिक थाना गोलमुरी, पवन कुमार‑1 को गोलमुरी पुलिस लाइन, विवेक कुमार पंडित को गोलमुरी पुलिस लाइन, अमित कुमार चौधरी को बिरसानगर तथा अजीत कुमार मुंडा को सुंदरनगर थाना प्रभारी बनाया गया है।
एसएसपी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे शीघ्र अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान करें और इसका अनुपालन रिपोर्ट मुख्यालय में प्रस्तुत करें। जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और थाना प्रबंधन को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया गया है।


