भाजपा महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा को पत्नीशोक, पूर्व सीएम रघुवर दास, सांसद विद्युत महतो समेत कई नेताओं ने अंतिम यात्रा में शामिल होकर दी श्रद्धांजलि

Spread the love

जमशेदपुर (संवाददाता ):– भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा की धर्मपत्नी परमेश्वरी देवी का गुरुवार सुबह करीब 4 बजे देहांत हो गया। वे 67 वर्ष की थी। उन्होंने भालूबासा क्षेत्र अंतर्गत इंद्रानगर के अपने निवास स्थान में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही भाजपा के कई नेताओं व कार्यकर्ताओं ने घर जाकर शोक व्यक्त किया। दिवंगत परमेश्वरी देवी का भुइयांडीह स्वर्णरेखा बर्निंग घाट में अंतिम संस्कार किया गया। जहां चंद्रशेखर मिश्रा ने उन्हें मुखाग्नि दी। इससे पहले, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद विद्युत वरण महतो, प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी, भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन यादव व अन्य नेताओं ने अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की और दिवंगत पुण्यात्मा के शांति की प्रार्थना की। इस दौरान नेताओं ने चंद्रशेखर मिश्रा के साथ काफी देर बात कर उनका ढांढस बंधाया।

श्रद्धांजलि देने वालों में ब्रह्मदेव नारायण शर्मा, मिथिलेश सिंह यादव, राजेश शुक्ला, देवेंद्र सिंह, अभय सिंह, दिनेश कुमार, पवन अग्रवाल, योगेश मल्होत्रा, कुलवंत सिंह बंटी, कल्याणी शरण, भरत सिंह, डॉ राजीव, सुधांशु ओझा, बबुआ सिंह, संजीव सिन्हा, राकेश सिंह, अनिल मोदी, जितेंद्र राय, राजीव सिंह, नारायण पोद्दार, कौस्तव रॉय, मणि मोहंती, ज्ञान प्रकाश, बिनोद सिंह, सुरेश शर्मा, अमरजीत सिंह राजा, संतोष ठाकुर, ध्रुव मिश्रा, हेमंत सिंह, बबलू गोप, दीपक झा, अजय सिंह, पवन सिंह समेत कई अन्य कार्यकर्ता व आमजन मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *