दीपावली,छठ एवं कार्तिक पूर्णिमा को लेकर अर्पण ने बुलाई बैठक

Spread the love

जमशेदपुर (संवाददाता ):-शहर की सामाजिक संस्था अर्पण ने आगामी त्यौहारों दीपावली,छठ महापर्व एवं कार्तिक पूर्णिमा में किये जाने वाले सेवा कार्यों को सफल बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई। इस बैठक में संस्था ने कोविड गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए सेवा कार्यों को सफल बनाने का संकल्प लिया।दीपावली – इस त्यौहार में पिछले वर्षों के भांति बोड़ाम प्रखंड के ब्रजपुर गांव के लगभग 45 परिवारो में दीवाली एवं काली पूजा हेतु पूजन सामग्री,बच्चों के बीच नए कपड़े, गर्म कपड़े, पटाखे, मिठाई एवं अनेक प्रकार के उपहार बांटे जाएंगे।छठ महापर्व – इस महा पर्व के अवसर पर कोविड गाइडलाइन के अनुसार छठ व्रत धारियों एवं श्रद्धालुओं के बीच विभिन्न प्रकार के सेवा कार्य किये जाएंगे।कार्तिक पूर्णिमा – इस पावन पर्व के दौरान स्वर्णरेखा नदी में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं के बीच अन्न दान किया जाएगा।इस बैठक में संस्था के जूगुन पांडे, महेश मिश्रा,पप्पू राव, उपेन्द्र कुमार,प्रिंस सिंह,बिभास मजुमदार, घनश्याम भिरभरिया, विक्रम ठाकुर,सुमन कुमार, धीरज चौधरी, किशोर ओझा, विनोद उमंग,टोनी सिंह,विकाश गुप्ता,संतोष यादव,त्रिनाथ मुखी,आशुतोष बनर्जी, कौशिक प्रशाद,मनीष सिंह,दीपक दीपू, कार्तिक जुमानी, विक्की तारवे, मोहन दास,राज सिंह,गणेश दुबे, सरबजीत सिंह टोबी,कौशल प्रसाद,सुरज बाग, सूरज चौबे,विवेक पांडे, बिट्टू मुखी, मनोज मुखी, सागर मुखी, सूरज यादव, अनूज मिश्रा, विवेक मिश्रा, सूरज साह, लकी जयसवाल,शूरु पात्रों, राजू कुमार,नीरज दुबे, मुकुल,प्रणय,भोला, राहुल पाल एवं अन्य सदस्यों ने सम्मिलित होकर सेवा कार्यों को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *