वृद्ध शांति निकेतन के वनभोज में नई कमेटी का गठन, चंद्रमा पांडेय अध्यक्ष व निहार रंजन होर महासचिव बने

Spread the love

 

वृद्ध शांति निकेतन आदित्यपुर के वनभोज रविवार को जय प्रकाश उद्यान में नई कमेटी चुनी गई. जिसमें सर्व सम्मति से चंद्रमा पांडेय अध्यक्ष, निहार रंजन होर महासचिव, अरविंद सिंह उपाध्यक्ष, और पीके कुमार को कोषाध्यक्ष बनाया गया है. जबकि कार्यकारिणी सदस्यों में बालाकांत झा, दुख हरण पंडित, श्रीराम गोश्वामी गिरी, राम नारायण सिंह, एसपी रस्तोगी, राजेन्द्र प्रसाद, सुदामा प्रसाद गुप्ता, दीपक कुमार, आर सी रमानी, महेंद्र मिश्रा, के एन झा, रूप नारायण चौबे, सुनील झा शामिल हैं. वनभोज के दौरान वृद्धों के बीच कई मनोरंजक खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए. जिसमें वृद्धों ने कविता पाठ और भजन प्रस्तुत किए. वृद्धों के बीच लक्की ड्रा प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें 15 लक्की वृद्धों को सम्मानित किया गया. अंत में सभी वृद्धों ने सूरुचि भोज का रसास्वादन किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *