डेढगाँव मे नवनिर्मित पैक्स गोदाम का उद्घाटन हुआ, किसानों के धान खरीदारी हुई शुरू

Spread the love

दावथ /रोहतास (संवाददाता ):-दावथ प्रखंड क्षेत्र के डेढगांव पंचायत के नवनिर्मित पैक्स गोदाम व धान खरीदारी कार्यक्रम का उद्घाटन अंचलाधिकारी नवलकांत एवं प्रखंड प्रसार पदाधिकारी अखिलेश कुमार ने किया।डेढ़गांव पैक्स अध्यक्ष रणजीत सिंह ने बताया कि पैक्स के नवनिर्मित 500 एमटी गोदाम व धान क्रय केंद्र का उद्घाटन के साथ ही क्षेत्र के विकासशील किसान अजय कुमार सिंह से 51 क्विंटल धान क्रय किया गया,जिसका रसीद भी उनको दिया गया । मौके पर डेढ़गांव सरपंच प्रतिनिधि संजय कुमार सिंह,कार्यपालक पदाधिकारी अंजना कुमारी,वार्ड सदस्य चन्द्रभूषण सिंह,धनंजय कुमार सिंह,कुमार शंभू भूषण सुकेश कुमार सिंह हरेंद्र चौधरी पिंटू दुबे साहित कई किसान थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *