20 दिन बाद भी करणदीप सिंह पर कार्रवाई नहीं, अपहरण कर मारपीट और कार छीनने का आरोप

Spread the love

 

जमशेदपुर। भुक्तभोगी  सीपी क्लब सोनारी निवासी नरेश कुमार की लिखित शिकायत दिए जाने के बावजूद कार छीन लेने वाले करणदीप सिंह के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उसकी कार अब तक बरामद नहीं की गई है। उसने बिस्टुपुर पुलिस के साथ ही वरीय पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई, जो अब तक अनसुनी है। गत11 जनवरी की शाम बिष्टुपुर में वह अपने कार संख्या जेएच-05डीडी-9486 को पार्क कर जुडिओ मॉल जा रहा था। उसी समय मोबाइल संख्या 7979810030 धारक कारणदीप उसके पास आया और बातों में फंसाया। कुछ देर में एक कार में उसके पांच-छह साथी वहां आ धमके एवं गाली-गलौज करते हुए उन लोगों ने नरेश को अपने कार में जबरन बैठा लिया। कार में उसके साथ मारपीट किया। जिसके कारण आंख, चेहरा एवं छाती चोटिल हो गया। इसके बाद वे लोग उसे साकची गाढ़ाबासा ले गये। वहां एक कमरा में उसे ले जाया गया और वहां उन लोगों ने धमकाकर एक कोरे कागज पर उससे पैसे लेने के एवज में कार बेच देने की बात लिखवाई तथा साथ ही एक सादा कागज में हस्ताक्षर करवा लिया। उन लोगों के रवैये से नरेश काफी डर गया। परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी भी हमलावर दे रहे थे, इसलिए डरकर उन लोगों के कहे अनुसार उसने सब कुछ कर दिया। कार बरामद करने के लिए नरेश ने 11 जनवरी को बिष्टुपुर थाना में तथा 14 जनवरी को वरीय पुलिस अधीक्षक को लिखित तौर पर अपनी शिकायत दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *